फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman being in kinship Drew ran mangalsutra

रिश्तेदारी में जा रही महिला  का मंगलसूत्र खींचा भागा

Tue, 07 Jun 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 07 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Woman being in kinship Drew ran mangalsutra
स्नेचिंग - फोटो : अमर उजाला
- पुलिस चेकिंग के दौरान आवास विकास में हुई घटना
विज्ञापन

- लोगों ने पकड़ने का किया प्रयास तो ईंट फेंककर धमकाया

ठेका चौकी क्षेत्र में चौबीस घंटे के भीतर दूसरी स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। रिश्तेदारी में जा रही सब्जी कारोबारी की पत्नी का मंगलसूत्र पीछे आ रहा स्नेचर खींच ले गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो उन पर ईंट से हमला कर दिया और भाग निकला। खास बात रही कि वारदात एसपी की ओर से संदिग्धों की चेकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान अंजाम दी गई है। 
कोतवाली थाना क्षेत्र के शारदा कालोनी के रहने वाले अनिल कुमार सब्जी की दुकान करता है। मंगलवार शाम को उसकी पत्नी अंजलि देवी अपनी ननद रिंकी के साथ पैदल रिश्तेदारी में मोहल्ला छोटा खुदागंज जा रही थी। आवास विकास कालोनी में एलआईसी आफिस के पहुंचते ही पीछे से पैदल आ रहे एक युवक ने झपट्टा मारकर महिला का मंगलसूत्र खींच लिया। कुछ दूर भागने के बाद आरोपी सोने का पेंडल निकालकर मंगलसूत्र का बाकी हिस्सा फेंककर भागने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने स्नेचर को पकड़ने का काफी प्रयास किया। इस पर आरोपी सड़क से ईंट उठाकर फेंकने लगा, जिससे घबराकर लोग रुक गए और आरोपी पास की काशीराम कालोनी में चला गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला से जानकारी कर काशीराम कालोनी में स्नेचर को तलाशा गया, लेकिन असफल रहे। 
विज्ञापन


खाकी के चेकिंग अभियान की खुली कलई 
घटना ने पुलिस की लापरवाही को भी उजागर कर दिया है। एक दिन पहले पूर्व चेयरमैन की भतीजी से हुई स्नेचिंग की वारदात के बाद मंगलवार शाम पंाच से सात बजे तक एसपी की ओर से संदिग्ध और दुपहिया वाहनों की चेकिंग कराई जा रही थी। इसमें मुख्य चौराहों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन घटना ने खाकी के चेकिंग अभियान की हकीकत का आइना दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक युवती ने युवक को पहचाना 
महिला का मंगलसूत्र खींचकर भागने वाले स्नेचर को पास की एक युवती ने पहचानने की बात कही है। उसका कहना है कि उसने युवक को पहले भी देखा है। अब पुलिस युवती से बातचीत कर स्नेचर का पता लगाने में जुट गई है। 



घटना की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए है। स्नेचर की पहचान के लिए सुरागरसी की जा रही है, उसको जल्द पकड़ा जायेगा। 
- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed