{"_id":"1f6bf928ea9b5599db8cddacdb977c90","slug":"when-misconduct-failed-teenager-beaten-torn-clothes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार में नाकाम हो जाने पर किशोरी को पीटा, कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार में नाकाम हो जाने पर किशोरी को पीटा, कपड़े फाड़े
पीलीभीत।
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम शौच को गई 15 वर्षीय किशोरी को गांव के दो युवकों ने दबोच लिया और उसे खेत में खींच कर ले जाने लगे। किशोरी ने विरोध कर शोर मचाया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए और दुराचार की कोशिश भी की। लोगों के आने पर आरोपी भाग निकले। रिपोर्ट न लिखने पर पीड़िता घरवालों के साथ बुधवार को एसपी दफ्तर पहुंची। शिकायत जांच प्रकोष्ठ प्रभारी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश प्रभारी निरीक्षक को दिए हैं।
थाना गजरौला क्षेत्र के एक व्यक्ति अपनी 15 वर्षीय पुत्री को लेकर एसपी दफ्तर पहुंचा। एसपी के न मिलने पर उसने शिकायत जांच प्रकोष्ठ प्रभारी को तहरीर दी। बताया कि मंगलवार की शाम उसकी पुत्री घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित गन्ने के खेत में शौच को गई थी। उसे गांव के ही दो युवकों ने दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगे। पुत्री ने विरोध किया और शोर मचाया तो उसकी पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ दुराचार करने की भी कोशिश की।
बताया कि शोरशराबा पर गांव के अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी गन्ने के खेत के अंदर होते हुए भाग निकले। उन्होंने सुबह थाना जाकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और मामला प्रेम संबंधों का बताते हुए उसे भगा दिया। शिकायत जांच प्रकोष्ठ प्रभारी आनंद वर्मा ने बताया कि उन्होंने थाना गजरौला पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बाक्स
जेठ पर दुराचार करने का लगाया आरोप
पीलीभीत। कोतवाली बीसलपुर की एक महिला ने शिकायत जांच प्रकोष्ठ में तहरीर देकर बताया कि 21 अगस्त को उसके पति घर पर नहीं थे। वह अपने मासूम पुत्र के साथ घर पर थी। शाम को उसका जेठ एक अन्य व्यक्ति के साथ घर में घुस आया और तमंचे के बल पर दुराचार किया। थाने पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। शिकायत जांच प्रकोष्ठ प्रभारी आनंद वर्मा ने बताया की घटना संदिग्ध है। इसलिए प्रभारी कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया।
कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से 28 अगस्त को गांव के ही युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया था। इस मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पीड़ित किशोरी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है। स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि मेडिकल परीक्षण में बनी स्लाइड बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल भेजी जाएगी। उसके बाद मेडिकल पूरा होगा।