फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   WhatsApp Group was through Unidentified bodies identified

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए हुई  अज्ञात शव की शिनाख्त

Thu, 16 Jun 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 16 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
सात जून को नहर किनारे मिले सत्तर वर्षीय अज्ञात शव की शिनाख्त आखिरकार हो ही गई। व्हाट्स एप ग्रुप पर फोटो देखकर परिवारीजन बिलसंडा थाने पहुंचे और घटना की अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें 15 दिन पहले हुई शादी को हत्या का कारण बताया गया है। 
विज्ञापन

बता दें कि सात जून को बिलसंडा थाना क्षेत्र में मरैना नहर किनारे एक सत्तर वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत अधिक रक्तश्राव से होना बताया गया था। चार दिन बाद पुलिस ने शिनाख्त न होने पर लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। गुरुवार को मृतक का फोटो व्हाट्स एप ग्रुप पर देखकर उसके घरवाले बिलसंडा थाने पहुंचे। फोटो देख कर शव की शिनाख्त शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र के थुनिया चक मिलका निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में की गई। मृतक के भाई महेंद्र सिंह ने हत्या की तहरीर अज्ञात के खिलाफ दी है। यह बताया कि पंद्रह दिन पहले मृतक ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था, जिसमें लड़की के घरवाले पता लगने पर जबरन लड़की को वापस ले गए थे और उसको मारने की धमकी दी थी। आशंका है कि इसी वजह से वृद्ध की हत्या की गई है। 
विज्ञापन



सीआरपीएफ से रिटायर्ड है मृतक 
मृतक सुरेंद्र सिंह मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर का रहने वाला है। पचास साल पहले घर वाले पंजाब से बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में आकर रहने लगे थे। जिसके बाद मृतक ने बीस साल पहले शाहजहांपुर के थुनिया चक मिलका गांव में जमीन और मकान बनवा लिया। उसका बेटा गुरविंदर सिंह विदेश में रह रहा है। उसके पिता हरवंश सिंह आर्मी और मृतक सीआरपीएफ से रिटायर्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शादियां कर चुका है मृतक
घर वालों की ओर से मृतक की हत्या के पीछे शादी को कारण बताया गया है। इसके अलावा यह भी बताया है कि पत्नी की मौत के बाद से वह पांच से छह शादियां कर चुका है। हर बार कुछ ही दिनों में तलाक देकर एक और शादी कर लेता था। रिश्तेदारों से उसका अधिक संपर्क नहीं रहता था। 

ऐसे हुई अज्ञात शव की शिनाख्त
मृतक शाहजहांपुर के एक गुरुद्वारे में अक्सर जाया करता था। इस बीच उसको वहां पर अपना चचेरा भाई प्रेम सिंह मिला, जिसने उसकी गुरुद्वारे के लोगों से जान पहचान करा दी। गुरुद्वारे के लोगों ने व्हाट्स एप ग्रुप पर शव का फोटो देख चचेरे भाई को सूचना दी, जिसके बाद पहचान होने पर उसने घरवालों को सूचित कर दिया। 


शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के भाई की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जल्द केस वर्कआउट किया जाएगा। 
- जितेंद्र यादव, एसओ बिलसंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed