फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Weir in contention Mother-son beaten

मेड़ के विवाद में  मां-बेटे को पीटा

Mon, 21 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 21 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Weir in contention Mother-son beaten
हादसा - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
मेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में थाना न्यूरिया के गांव अमीरनगर निवासी रामपाल और उसकी मां पार्वती की एक ही परिवार के चार लोगों ने पिटाई कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। घायल रामपाल की हालत नाजुक होने पर घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। गांव अमीरनगर निवासी मदनलाल ने बताया कि उनका खेत गांव रूपपुर के पास है। खेत के बगल में गांव रूपपुर के ही भगवानदास का खेत है। रविवार को गन्ने की बुवाई के लिए पुत्र रामपाल खेत में खड़ा गन्ना काटने गया था। मेड़ कटी देखकर वह गन्ने की कटाई करने लगा। कुछ देर बाद पड़ोसी खेत स्वामी भगवानदास और उसके दो पुत्र सहित तीन लोग पहुंच गए। रामपाल ने जब मेड़ काटने का विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी डंडों से पिटाई कर दी। इसी बीच बेटे को खाना देने गईं उसकी मां पार्वती ने जब बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की। हमलावरों द्वारा सिर पर डंडा मार देने से रामपाल लहूलुहान हो गया और वहीं गिर पड़ा। जिस पर हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे अन्य परिवार वाले बेहोशी की हालत में लाकर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। घायल के पिता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन

उधर, आरोपी भगवानदास ने घायल रामपाल पर मेड़ काटने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed