फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP 100 sit-down on car, photographs, report on two

यूपी 100 गाड़ी पर बैठ खिंचाई फोटो, दो पर रिपोर्ट

Tue, 06 Jun 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 06 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी 100 की गाड़ी के वोनट पर बैठकर फोटो खिंचवाकर वायरल करना मोहल्ला रजागंज निवासी लकी और उसके साथी को खासा महंगा पड़ गया। यूपी 100 के चालक की ओर से दोनों युवकों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह मामला तीन जून का है। एक घटना की सूचना पर यूपी 100 की गाड़ी मोहल्ला रजागंज गई थी। स्टाफ कम होने और गलियां संकरी होने पर यूपी 100 गाड़ी की देखरेख का जिम्मा वहीं के कुछ लोगों को सौंपकर पुलिस वाले शिकायत सुनने चले गए। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ला रजागंज निवासी लकी और उसके एक साथी ने यूपी 100 की गाड़ी के वोनट पर बैठकर फोटो खिंचवाए। पुलिस की गाड़ी पर बैठकर खींचे गए फोटो को व्हाट्सएप और यू-टूब पर वायरल कर दिए गए। इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने सीओ अनुराग दर्शन से मामले की जांच कराई। सीओ की जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने यूपी 100 गाड़ी के चालक सोमपाल की ओर से लकी और उसके साथी के खिलाफ आईटीएक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed