{"_id":"58c54c414f1c1b623ddc5018","slug":"up-100-police-charged-with-truck-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी 100 पुलिस पर ट्रक चालक से मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी 100 पुलिस पर ट्रक चालक से मारपीट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 12 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ने लदा ट्रक आगे बढ़ाने को लेकर हुई थी कहासुनी
शहर के गौहनिया चौराहा पर हुई वारदात
यूपी 100 पुलिस पर वर्दी का रौब झाड़कर गुंडई करने का आरोप लगा है। गौहनिया चौराहा पर गन्ने लदे ट्रक चालक की मामूली सी बात पर सरेराह पिटाई कर दी। इसके बाद राहगीरों ने घायल चालक को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
गजरौला थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी बेनीराम ट्रक चालक है। रविवार सुबह वह नौगवां पकड़िया निवासी उमाचरन के ट्रक में गन्ने लेकर एलएच चीनी मिल आ रहा था। गौहनिया चौराहा पर पहुंचते ही उसको यूपी 100 पुलिस ने ट्रक आगे बढ़ाने को कहा। पीड़ित के अनुसार ट्रक के आगे वाहन खड़ा होने के कारण उसको कुछ देरी हो गई। जिस पर आरोप है कि यूपी 100 की गाड़ी से एक पुलिसकर्मी उतर कर आया और ट्रक चालक की सरेराह पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिसकर्मी चले गए। इसके बाद चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस तरह की कोई शिकायत भी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।