फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uncontrolled truck cycle And bike riders crushed

अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल और बाइक सवारों को कुचला

Fri, 10 Jul 2015 12:01 AM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
पूरनपुर/पीलीभीत। Updated Fri, 10 Jul 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck cycle And bike riders crushed
असम हाइवे पर अनियंत्रित
विज्ञापन
गति से आ रहा ट्रक दो बाइक और एक साइकिल सवार को कुचलता हुआ सड़क के नीचे झाड़ियों में घुस गया। हादसे में मोहल्ला ढका निवासी साइकिल सवार 22 वर्षीय वली मोहम्मद, उसका छोटा भाई 18 वर्षीय अली मोहम्मद, मोहल्ला साहूकारा निवासी बाइक सवार 25 वर्षीय अजीज मोहम्मद, साथी 24 वर्षीय कासिम, दूसरी बाइक पर सवार गांव मोहनपुर निवासी 35 वर्षीय गुरवीर सिंह घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में गुरवीर सिंह को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल कासिम की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

घटना गुरुवार की सुबह करीब सवा छह बजे को आसाम हाइवे पर चीनी मिल के समीप हुई। मोहल्ला ढका निवासी वली मोहम्मद ने बताया कि अपने छोटे भाई अली मोहम्मद के साथ अलग-अलग साइकिलों से मजूदरी करने सबलपुर गांव जा रहे थे। सामने से अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। ट्रक ने बाइक से पलिया जा रहे मोहल्ला साहूकारा निवासी अजीज मोहम्मद और उसके साथी कासिम, गांव मोहनपुर से बाइक से पूरनपुर आ रहे गुरवीर सिंह को कुचल दिया। घायलों को सीएचसी लाया गया।

गंभीर हालत में वली मोहम्मद और अजीज को जिला अस्पताल रेफर किया गया। गुरवीर को गंभीर हालत में सीधे पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। बाद में गंभीर हालत में उसे इलाज को बरेली ले जाया गया है। उधर, पुलिस ने कासिम की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed