{"_id":"58eb92894f1c1bc236cf5573","slug":"two-parties-came-face-to-face-about-religious-planning-in-the-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में धार्मिक आयोजन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्क में धार्मिक आयोजन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास के डी ब्लाक स्थित पार्क में धार्मिक आयोजन को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। एक पक्ष ने आयोजन को लेकर लगाई जा रही सुराही व लाउडस्पीकर को नई परंपरा बताते हुए विरोध किया। दूसरे पक्ष ने आयोजन स्थल पर गंदगी फैलाने की शिकायत की। विवाद की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की। इसमें दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। मोहल्ला छोटा खुदागंज से सटे आवास विकास के डी ब्लाक का पार्क है। पार्क में पीपल का पेड़ खड़ा है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग आवास विकास पार्क को धार्मिक स्थल का रूप देने की कोशिश में हैं। दूसरे पक्ष के लोगों को पार्क में जाने से रोक रहे हैं। आरोप है कि इसी इरादे से पहले पीपल के चारों ओर चबूतरा बनवाया गया, फिर एक छोटा धार्मिक स्थल बना दिया गया। एक पक्ष का आरोप है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से कुछ लोग वहां आपस में मतभेद पैदा करने के इरादे से धार्मिक आयोजन करने का प्रयास कर नई परंपरा डाल रहे हैं। इसकी तैयारी में आयोजन स्थल पर लाउड स्पीकर व सुराही लगाई जा रही थी। इसका विरोधी पक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। लाउडस्पीकर लगाए जाने को गलत ठहराते हुए इसकी शिकायत सीओ सिटी से की गई। इसकी जानकारी होने पर आयोजन कराने वालों ने पार्क में बने धार्मिक स्थल के चलते वहां गंदगी फैलाने और बेवजह आए दिन विरोध करने का आरोप लगाया। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनने लगी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। इस पर सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने दोनों पक्षों के लोगों को बैठाकर बातचीत की गई। इसमें शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों पक्षों के बीच सुलह होने की बात अफसर कह रहे हैं।
धार्मिक आयोजन को लेकर दोनों पक्षों ने शिकायत की थी। इस पर दोनों ओर के प्रमुख लोगों को बैठाकर बातचीत की गई है। तनाव की स्थिति नहीं है। दोनों पक्ष मान गए हैं। रात को दुबारा एक बार बैठक की जाएगी। -अनुराग दर्शन, सीओ सिटी
विज्ञापन
धार्मिक आयोजन को लेकर दोनों पक्षों ने शिकायत की थी। इस पर दोनों ओर के प्रमुख लोगों को बैठाकर बातचीत की गई है। तनाव की स्थिति नहीं है। दोनों पक्ष मान गए हैं। रात को दुबारा एक बार बैठक की जाएगी। -अनुराग दर्शन, सीओ सिटी
विज्ञापन