{"_id":"e457b3ee44b62d05c44ed763019ed75b","slug":"two-killed-in-road-accidents-many-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, कई घायल
पीलीभीत
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बरखेड़ा क्षेत्र की गोपी कॉलोनी के पास दो मैजिक की आमने-सामने हुई टक्कर में शाहजहांपुर जिले के थाना कांट के गांव जमौर निवासी 55 वर्षीय दाताराम की मौत हो गई, जबकि उसके दो पुत्रों सहित करीब एक दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गईं। उधर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गांव पिपरिया मझरा निवासी कंबाइन चालक 22 वर्षीय राम सिंह की जान चली गई। उनका ममेरा भाई घायल हो गया।
बरखेड़ा। शाहजहांपुर जिले के थाना कांट के ग्राम जमौर निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह बीसलपुर से मैजिक में सवार होकर पिता दाताराम के साथ अपने छोटे भाई राजपाल की दवा लेने पीलीभीत जा रहे थे। गोपी कॉलोनी के पास सामने से आ रही मैजिक से उनकी मैजिक टकरा गई। इससे उनकी मैजिक पलट गई, जबकि दूसरी मैजिक खाई में उतर गई। हादसे में उनके पिता की मौत हो गई। वह, उनका भाई 15 वर्षीय राजपाल, बीसलपुर के गांव जसौली निवासिनी 22 वर्षीय धर्मवती, थाना गजरौला के गांव दियोरी निवासी 30 वर्षीय हरिशंकर, बीसलपुर के मोहल्ला गयासपुर निवासी मोहम्मद अनीस और तसव्वर, मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी अनीता, थाना बिलसंडा के गांव भैनपुरा निवासी तौले बख्श, ग्राम पतरासा कुंवरपुर निवासी प्रीति सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक भाग निकले। दरोगा उमेश चंद्र शुक्ला ने बताया कि मृतक के पुत्र रविंद्र कुमार की ओर से दूसरी मैजिक के चालक गांव मुड़िया हुलास निवासी राजेश मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया मझरा निवासी 25 वर्षीय सुखदेव सिंह अपने फुफेरे भाई गांव निवासी 22 वर्षीय रामसिंह के साथ शनिवार को सुबह बाइक से नगर आ रहे थे। आसाम हाइवे पर रुरिया पुल के समीप पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कंबाइन चालक रामसिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुखदेव सिंह घायल हो गया। घायल सुखदेव को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिवार वालों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। गांव सिरसा-गोपालपुर मार्ग पर घास काटने जा रहे गांव सिरसा निवासी 40 वर्षीय मोवीन को बोलेरो ने सामने से टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लोगों ने एक बोलेरो को रोककर उस पर पथराव किया। बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल मुंशी के मामले में रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। आसाम हाइवे पर 21 जनवरी की शाम ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी थी। जिससे साइकिल सवार गांव चांटफिरोजपुर निवासी 55 वर्षीय मुंशी घायल हो गए थे। गुस्साए लोगों ने पथराव कर ट्रक क्षतिग्रस्त कर दिया था। घायल मुंशी का बरेली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के भाई अर्जुनपाल की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।