फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two auto-lifters arrested, bike recovered

दो आटो लिफ्टर गिरफ्तार, बाइक बरामद 

Thu, 16 Mar 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 16 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
 मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर चोरी की बाइक का सौदा करने जा रहे दो आटो लिफ्टरों को धर दबोचा। इनके पास से रुद्रपुर से चोरी की गई बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। बृहस्पतिवार सुबह जिरौनिया चौकी प्रभारी बलवीर सिंह को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक का सौदा करने के लिए नबाबगंज जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बरखेड़ा-नबाबगंज रोड पर रपटा पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिस ने दो आटो लिफ्टर जहानाबाद के ढकियानथा निवासी प्रदीप कुमार और हिम्मतनगर (न्यूरिया) के सीताराम को धर दबोचा। इनके पास से पुलिस ने एक साल पूर्व रुद्रपुर (उत्तराखंड) के बागबाड़ा मंडी से चोरी हुई बाइक बरामद की। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रदीप कुमार हाल ही में बाइक चोरी के मामले में जमानत पर छूटा है। दोनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। बरामद बाइक के स्वामी का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed