{"_id":"58d7eaec4f1c1b110b1a127e","slug":"trying-to-rape-a-farmer-s-minor-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की कोशिश
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sun, 26 Mar 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर काम कर रहे पिता को चाय देने जा रही किशोरी को रास्ते में गांव के युवक ने दबोच लिया। पीड़िता के चीख पुकार पर कुछ ही दूरी पर खेत पर काम कर रहे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किसान ने बताया कि मकान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत पर शनिवार को वह गन्ना छीलने गया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री चाय देने के लिए आ रही थी। रास्ते में गांव के ही रवि ने किशोरी को पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर कुछ दूरी पर खेत पर काम कर रहे परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। यही नहीं पीड़ित पक्ष को फंसाने के लिए आरोपी ने अपने खेत पर लगे कुछ पेड़ छांट दिए और उनको जबरन काटने का आरोप किशोरी के परिवार वालों पर लगाते हुए तहरीर पुलिस को दे दी। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि आरोपी रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। चौकी इंचार्ज पूरनपुर गेट शैनेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम दबिश दे रही है।