फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Try to steal bank branch

बैंक शाखा में चोरी की कोशिश

Tue, 16 Jun 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Try to steal bank branch
बीसलपुर। चोरों ने सोमवार की रात जिला सहकारी बैंक (चीनी मिल शाखा) की
विज्ञापन
खिड़की की ग्रिल तोड़ने के बाद भीतर प्रवेश किया और चोरी करने का प्रयास किया।
शाखा प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि चोरों ने सोमवार की रात किसी समय बैंक शाखा की खिड़की की ग्रिल तोडने के बाद भीतर प्रवेश किया। चोरों ने स्ट्रांग रूम को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनके सारे प्रयास विफल हो गए। चोरों ने स्ट्रांग रूम की चाभियां ढूंढने के प्रयास में बैंक का अभिलेख बिखेर कर डाल दिया। चोरों ने सायरन और बिजली के तार भी काट दिए थे। पड़ोस में स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति का चौकीदार रामभरोसे लाल रात में लगभग तीन बजे जब उधर से गुजरा, तब उसे बैंक की खिड़की की ग्रिल टूटी दिखाई पड़ी। चौकीदार ने उसी समय सेलफोन पर नगर के मोहल्ला बख्ताबर लाल में रह रहे शाखा प्रबंधक को मामले की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने उसी समय कोतवाली जाकर घटना की जानकारी दी। बैंक में चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस के हांथ पांव फूल गए। थाना प्रभारी केपी सिंह और सीओ सुवेग सिंह सिद्धू उसी समय घटनास्थल पर पहुंचे। कैश सुरक्षित देखकर बैंक स्टाफ और पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सूचना मिलने पर जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक अनुराग अवस्थी और अध्यक्ष लक्ष्मी देवी यादव ने मंगलवार को सुबह घटनास्थल का निरीक्षण किया और कोतवाली पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करने को कहा। थाना प्रभारी ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed