{"_id":"5762e7b94f1c1be53811c0e1","slug":"try-grabbing-houses-mother-and-son-beaten-to-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान कब्जाने की कोशिश विरोध पर मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान कब्जाने की कोशिश विरोध पर मां-बेटे को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की मौत के बाद बूढ़ी मां का सहारा बनने के बजाए कलयुगी पुत्र ने दोनों मकानों को हथियाने की कोशिश शुरू कर दी। एक मकान में हिस्सा मिलने के बाद दूसरे पर भी कब्जा करने की नियत से हंगामा शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने मां और बचाने आए भाई की पिटाई लगा दी। कोतवाली पुलिस के अनसुना करने पर पीड़ित ने सीओ सिटी से कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो मकान हैं। एक मकान में उसका बड़ा बेटा रह रहा है। वह अपने छोटे बेटे के साथ रहती है। आरोप है कि बड़ा बेटा दूसरे मकान में भी जबरन कब्जा करना चाहता है। आए दिन शराब के नशे में हंगामा करता है। गुरुवार को सुबह से ही आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। महिला और उसके छोटे बेटे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। अपना सामान भी जबरन मकान में रखकर ताला डाल दिया। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन पहले तो सिपाहियों ने सुविधा शुल्क की मांग की और बाद में मामला टाल दिया। घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने सीओ से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि एक महिला से शिकायत मिली है। ठेका चौकी पुलिस को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। पुलिस के सुविधा शुल्क मांगने की बात संज्ञान में नहीं है।