फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Train banned meat Women are being caught

ट्रेन में प्रतिबंधित मांस ले जा रही महिला को पकड़ा

Thu, 03 Sep 2015 11:39 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 03 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Train banned meat Women are being caught
शाहजहांपुर से आ रही ट्रेन में जीआरपी ने बैग में रखे प्रतिबंधित मांस समेत एक महिला को पकड़ लिया। जीआरपी ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत ट्रेन में गुरुवार को मौजूद जीआरपी स्क्वायड को एक बोगी में प्रतिबंधित मांस रखे होने की सूचना मिली। स्क्वायड में शामिल सिपाही उमेश चंद्र व शेरबहादुर सिंह ने उक्त बोगी में तलाशी के दौरान शौचालय के समीप एक बैग रखा पाया। संदिग्ध हालत में रखा मिलने पर सिपाहियों ने पास खड़ी महिला से बैग के बाबत पूछताछ की। पहले तो महिला ने बैग उसका होने से इंकार किया, लेकिन बोगी में मौजूद अन्य यात्रियों ने सिपाहियों को बैग महिला का ही होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर दोनों सिपाही महिला व बैग को लेकर थाने पर पहुंचे। यहां पूछताछ में महिला ने बैग उसका ही होने की जानकारी दी। थानाध्यक्ष जीआरपी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन में प्रतिबंधित मांस ले जाने की सूचना मिली थी। एक महिला को प्रतिबंधित मांस से भरे बैग के साथ पकड़ा गया है। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शहनाज पत्नी बब्बू निवासी ग्राम तालगांव थाना निगोही जिला शाहजहांपुर बताया है। उन्होंने बताया कि महिला इससे पूर्व भी प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ी जा चुकी है। महिला के खिलाफ रिपोर्ट कर उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed