फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traffic on the road stopped Vanraj Madotanda

वनराज ने रोका माधोटांडा मार्ग पर आवागमन

Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
ठंड बढ़ने पर बाघ की चहल कदमी बढ़ गई है। शनिवार देरशाम पीलीभीत माधोटांडा मार्ग पर बाघ के आने से यातायात अवरुद्ध रहा। वहीं न्यूरिया थाना क्षेत्र के बिथरा गांव के निकट बाघ की सूचना से दहशत रही। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम ने पदचिह्न देखे। टाइगर रिजर्व की माला रेंज के बीच से गुजर रहे पीलीभीत माधोटांडा मार्ग पर वन्यजीवों का दिखना आम बात है लेकिन शनिवार की शाम वनराज के आने से राहगीरों में दहशत फैल गई। शनिवार शाम को करीब 5.30 बजे सिद्धबाबा के निकट बाघ बीच मार्ग पर आकर रूक गया। इससे पीलीभीत की ओर से जा रही मैजिक सहित कई वाहन दोनों ओर रुक गए। करीब 10 मिनट तक बाघ रोड पर चहल कदमी कर जंगल में चला गया। बीच सड़क पर बाघ के आने से मैजिक और उसके पीछे आई एक कार में सवार लोग घबरा गए। मैजिक चालक भूरा ने बताया कि बाघ के जंगल के अंदर जाने के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। इस बीच कई बाइक सवार भी दहशत के चलते रुके रहे।
विज्ञापन

उधर न्यूरिया क्षेत्र के बिथरा गांव के निकट बाघ दिखने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। इस पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार व सामाजिक वानिकी के रेंजर गजेंद्र बहादुर यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव के निकट टीम को बाघ के पदचिह्न मिले हैं। रेंजर का कहना है कि पदचिह्न दो दिन पुराने हैं। ताजे पदचिह्न नहीं मिले हैं। ग्रामीणों से सर्तक रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed