फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor - trolley overturns The driver's death

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत

Wed, 04 Nov 2015 11:27 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 04 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tractor - trolley overturns The driver's death
उत्तराखंड में ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कोतवाली बीसलपुर के मंडरा सुमन निवासी ट्रैक्टर चालक 35 वर्षीय रामरतन उर्फ रतन सिंह घायल हो गया। खटीमा अस्पताल से रेफर होने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बीसलपुर के गांव मंडरासुमन निवासी जेबलाल ने बताया कि उनका पुत्र रामरतन उर्फ रतन सिंह मानपुर ईंट भट्ठे पर चालक था। मंगलवार की रात करीब 9.30 बजे वह घर से ईंट भट्ठे पर गया था।
विज्ञापन


रात में ही ट्रॉली में ईंट भरकर खटीमा गया था। तड़के अज्ञात कारणों के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे खटीमा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे पीलीभीत जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने रामरतन को मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक पुत्र 10 वर्षीय  गुलशन और एक पुत्री आठ वर्षीय साक्षी है।
सड़क हादसों में चार लोग घायल
पीलीभीत। बीसलपुर और बिलसंडा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीसलपुर। गांव हीरापुर दुही निवासी नत्थूलाल बालाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज के सामने से पैदल गुजर रहा था। सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

 पीलीभीत निवासी शांति स्वरूप की नैनो कार और टाटा मैजिक में गांव परसिया के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे शांतिस्वरूप घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

बिलसंडा।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बकैनिया दीक्षित निवासी धर्मपाल बाइक से गांव जा रहा था। गांव बिहारीपुर हीरा के पास सामने से आ रहे टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।


गांव तिलछी निवासी अशोक कुमार की साइकिल में गांव तिल्छी और गांव चपरौआ के बीच बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed