फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   To put, in charge of the bullet head start examining surrounded

गोली चलवाने के आरोप में घिरे प्रधान की जांच शुरू

Wed, 10 Aug 2016 11:20 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
 नाग पंचमी पर आयोजित दो दिवसीय मेले में हिस्ट्रीशीटरों की ओर से फायरिंग करने के मामले में एसपी से शिकायत के बाद ग्राम प्रधान की जांच बरखेड़ा पुलिस ने शुरू कर दी है। घटना में प्रधान की संलिप्तता को लेकर पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। इसके अलावा दूसरे नामजद आरोपी की तलाश में दबिश जारी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। 
विज्ञापन

बता दें कि बरखेड़ा क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में नाग पंचमी के मौके पर आयोजित मेले में सोमवार रात खमरिया गांव के हिस्ट्रीशीटर नन्हे अंसारी उर्फ नन्हें बाबू और छोटे खान ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर भी गोलियां दागी गई। मुठभेड़ के बाद जिरौनिया चौकी प्रभारी अभय पांडे ने एक आरोपी एचएस नन्हें को धर दबोचा था। हालांकि, छोटे खान भागने में सफल रहा। एसपी से शिकायत कर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कहने पर फायरिंग करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अब बरखेड़ा पुलिस ने प्रधान पर आरोपों की सत्यता जानने के लिए जांच शुरू कर दी है। गांव के लोगों से संपर्क कर जानकारी की जा रही है। एसओ बरखेड़ा ओमहरि बाजपेई ने बताया कि फरार आरोपी छोटे खान भी हिस्ट्रीशीटर है। उसकी गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही है। इसके अलावा ग्राम प्रधान की भी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed