फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger seen in village

दियोरिया के गांवों में घूमा बाघ

Tue, 23 Jan 2018 06:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 23 Jan 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
Tiger seen in village
टाइगर
जिले में बाघ की दहशत बढ़ती जा रही है। रविवार की रात दियोरिया रेज के निकट स्थित मिंतरपुर गांव में बाघ घुस गया। वहीं अमरिया क्षेत्र के रसूला फरदिया और पूरनपुर क्षेत्र के महुआगुंदे क्षेत्र में भी बाघ ही चहलकदमी देखी गई।
विज्ञापन

बाघ की निगरानी में जुटी सामाजिक वानिकी की टीम ने सोमवार को अमरिया क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान रसूला फरदिया क्षेत्र में गोगी प्रधान के गेहूं के खेत में बाघ के पगचिह्न मिले। टीम ने इसके अलावा मग्गर सिंह फार्म, ग्राम अड़ौली, जगदीशपुर, भिखारीपुर में भी गश्त कर बाघ की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

जराकोठी। दियोरिया रेंज से सटे गांव मिंतरपुर के आसपास पिछले एक सप्ताह से घूम रहा बाघ लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। रविवार की रात बाघ गांव के अंदर पहुंच गए। प्रधान सुखपाल सिंह ने बताया बाघ रात को गांव की गलियों से होकर गुजरा। इस दौरान गांव निवासी सूरजपाल के कुत्ते को बाघ ने मार डाला। उन्होंने बताया कि बाघ पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा है। पांच दिन पहले गांव के निकट ही विजयपाल के खेत में नीलगाय और उसे पहले 16 जनवरी को पड़ोसी गांव सिंधौरा बिंदुआ में सांड़ को मारा डाला था। बाघ के गांव पहुंचने की सूचना पर सोमवार को सुबह डिप्टी रेंजर महेश चंद्र, सत्यवीर व रूपलाल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से जानकारी दी साथ ही गांव की गली में बाघ के पगचिह्न भी लिए। बाघ के गांव में पहुंचने से दहशत है और रातों को जागने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघ की सूचना पर जुटी भीड़, दहशत
पूरनपुर। गांव बासुपुर और महुआगुंदे के समीप गन्ना के खेत में बाघ होने की सूचना पर तमाम लोग जुट गए। कुछ देर बाद सेहरामऊ उत्तरी थाने के एसएसआई संजय सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गन्ना के खेत में बाघ की जानकारी पर लोग दहशत में रहे, लेकिन मौके पर एकत्र लोगों में यह कोई नहीं बता पा रहा था कि बाघ आखिर देखा किसने है। आसपास के खेतों में किसान कार्य भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed