{"_id":"64ea20641b9fbec400e6b5bbc55affb5","slug":"tiger-caught-in-killing-three-the-accused-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ हत्या में पकड़े गए तीन आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघ हत्या में पकड़े गए तीन आरोपियों को भेजा जेल
plibhit
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब सवा साल पहले बाघ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से वन महकमे ने छह किलो हड्डियां बरामद करने का दावा करते हुए उनका चालान कर दिया। टाइगर रिजर्व अधिकारियों ने इस मामले में पूछताछ के बाद बाघ की खाल समेत छह आरोपियों के फरार होने का भी दावा किया है।
विज्ञापन
वनविभाग के अधिकारियों ने एसटीएफ के सहयोग से जंगल में सक्रिय तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में तीनों ने अपने नाम क्रमश: राजू पुत्र बाबूराम निवासी कमलापुर मोहरनियां थाना गोला गोकर्णनाथ (खीरी), गयादीन पुत्र रामप्रसाद व रामदुलारे उर्फ बड़े पुत्र श्यामलाल निवासी पताबोझी, थाना पूरनपुर बताए हैं। एसटीएफ और वनविभाग के मुताबिक पूछताछ में तीनों ने करीब सवा साल पहले बाघ की हत्या करना स्वीकार किया है। वनविभाग ने उनके कब्जे से बाघ की छह किलो हड्डियां भी बरामद करने का दावा किया है। पूछताछ के दौरान शिकारियों ने अपने छह फरार साथियों के नाम क्रमश: छोटेलाल, दाताराम, पीतम, राजू, लालजीत व कंधई बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मंगलवार को तीनों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करने के बाद वनविभाग ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
बराही रेंज में की थी बाघ की हत्या
वनविभाग के अधिकारियों की मानें तो अक्तूबर 2014 में बराही रेंज में बाघ की हत्या के मामले में तीनों आरोपी शरीक थे। इसके लिए बराही के नवदिया कंपार्टमेंट 74ए मेेें बाघ द्वारा मारे गए हिरन के अध खाए शव पर एक साथी ने जहर लगाया था। हिरन के शेष भाग को दुबारा खाने के प्रयास में बाघ मर गया। अधिकारियों के मुताबिक इसके बाद सभी ने मिलकर उसकी खाल उतार कर हड्डियां व अन्य अंग निकाल लिए और शेष बचे मांस को जंगल में ही दबा दिया था।
विज्ञापन
सौदाबाजी में एसटीएफ के रडार पर चढ़े आरोपी
बाघ का शिकार करने के बाद कुछ दिनों बाद ही नेपाल में दुलाल के पकड़े जाने पर एसटीएफ व वनविभाग के सक्रिय होने पर सभी आरोपी चुप होकर बैठ गए थे। वन अधिकारियों के मुताबिक मामला शांत होते देख पिछले कुछ माह से खाल और हड्डियों की बिक्री के प्रयास में लगे थे। इस दौरान एसटीएफ ने सर्विलांस के माध्यम से शिकारियों के बीच हो रही मोबाइल की बातचीत पकड़ ली और इसी बातचीत के आधार पर तीन आरोपी पकड़े जा सके।
कंधई और दाताराम हैं मास्टर माइंड
डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया शिकारियों के फरार चल रहे छह साथियों में दाताराम और कंधई मास्टर माइंड हैं। इसमें खाल दाताराम के पास बताई जा रही है जबकि हिरन पर जहर डालने का काम कंधई ने किया है।
एसटीएफ के सहयोग से जंगल में तीनों आरोपियों को बाघ की हड्डियों समेत गिरफ्तार किया गया है। तीनों से छह किलो हड्डियां बरामद कर जेल भेजा है। उनके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
कैलाश प्रकाश, डीएफओ