फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   This time the minor was caught stealing on Station Road

अबकी स्टेशन रोड पर चोरी करते पकड़ा गया नाबालिग

Wed, 10 Aug 2016 11:17 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
 चार दिन पहले चोरी के शक में बांधकर पीटे गए दो नाबालिगों में से एक मंगलवार शाम रेलवे स्टेशन रोड पर महिला के पर्स से नकदी चोरी करते वक्त पकड़ा गया। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बता दें कि चार दिन पहले शहर की पुरानी सब्जी मंडी में दो नाबालिग बच्चों की चोरी के शक में खंभे से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया था। इसमें पुलिस ने एक सब्जी व्यापारी का शांतिभंग करने के आरोप में चालान किया था। इसके बाद दोनों नाबालिगों के बिना बताए घर से भाग जाने की सूचना परिवार के लोगों ने पुलिस को दी थी। मंगलवार देर शाम इनमें से एक किशोर रेलवे स्टेशन रोड पर महिला के पर्स से पैसे चोरी करते पकड़ा गया। महिला के शोर मचाने पर पब्लिक ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इस पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग चोर को पकड़कर थाने ले आई। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। अग्रिम कार्रवाई के लिए अफसरों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed