{"_id":"26bb52be9bb937dffb6ace6a0e9ae3d6","slug":"thieves-took-away-two-million-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदागंज में चोर उड़ा ले गए दो लाख का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुदागंज में चोर उड़ा ले गए दो लाख का माल
पीलीभीत।
Updated Sat, 31 Oct 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
शहर में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात
विज्ञापन
चोर मोहल्ला खुदागंज निवासी सैजाद अली के बंद पड़े मकान में दीवार कूदकर
घुस गए और बक्सों का ताला तोड़कर 92 हजार की नगदी, जेवर समेत करीब दो लाख
रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला खुदागंज निवासी सैजाद अली का पंजाब में कारचोबी का कारखाना है। यहां उनकी पत्नी फरहाना अपनी पुत्री फिजा के साथ घर पर रहती है।
फरहाना ने बताया कि शुक्रवार की रात वह अपनी बेटी के साथ मोहल्ला कबीर खां निवासी भाई महफूज अली के घर गई थीं। रात किसी समय चोर दीवार कूदकर घर के अंदर घुस गए।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह घर पहुंची और मेन दरवाजे का तोला खोलकर घर में गईं तो देखा कि दोनों कमरों और रसोई का ताला टूटा पड़ा था और उसमें रखा सामान बिखरा था। उन्होंने घटना की सूचना आसपास के लोगों और मोहल्ले में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को दी।
गृहस्वामिनी ने बताया कि चोर 92 हजार रुपये की नगदी, एक जोड़ी झुमकी, तीन पायल, दो अंगूठी, सोने का टॉप्स, सिल्वर के बर्तन, बैंक ऑफ बड़ौदा का एक एटीएम सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।