फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves lifted property worth over one lakh

चोरों ने उड़ाई एक लाख से अधिक की संपत्ति 

Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव परासी रामकिशन के दो घरों से चोरों ने रविवार की रात नकब लगाकर एक लाख से अधिक की संपत्ति चुरा ली है। कोतवाली क्षेत्र के गांव परासी रामकिशन निवासी धर्मेंद्र गंगवार और उनके पड़ोसी राकेश गंगवार ने संयुक्त रूप से बताया कि रविवार की रात वे लोग गहरी नींद में सो रहे थे। रात में किसी समय चोरों ने घरों की पीछे की दीवार में नकब लगाकर प्रवेश किया। चोंरों ने राकेश के घर बरामदे में खूंटी पर टंगी पैंट से एक हजार की नगदी चुरा ली है। चोरों ने धर्मेंद्र के खुले कमरे में घुसकर संदूक का ताला तोड़ा। चोरों ने यहां से पांच हजार की नगदी और लगभग एक लाख रूपये कीमत का जेवर चुरा लिया। चोरों ने कीमती सामान ढूंढने के प्रयास में काफी सामान बिखेर कर डाल दिया। सोमवार को सुबह दोनों घरों के लोग जब सोकर उठे, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। यह बात जरा देर में पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोग तरह तरह के कयास लगाने लगे। इसी बीच सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया और घर वालों से एकांत में बात की। घर वाले चोरों के  बारे में कोई आइडिया नहीं दे सके। धर्मेंद्र ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरूद्ध तहरीर दे दी है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed