फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Thieves entered the house two million stolen goods

घर में घुसे चोरों ने दो लाख का सामान चुराया

Mon, 10 Aug 2015 11:23 PM IST
Bisalpur
Bisalpur Updated Mon, 10 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house two million stolen goods

मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी शारदा देवी शर्मा और उनके किराएदार आदित्य शर्मा के कमरे से चोर रविवार की रात लगभग दो लाख रुपए का माल चुरा ले गए। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी शारदा देवी ने बताया कि वह रविवार की रात छत पर सोई हुई थीं। उनके किराएदार आदित्य शर्मा जिला शाहजहांपुर के कस्बा निगोही स्थित अपने घर पर गए हुए थे। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोरों ने शारदा देवी के कमरे से 1500 रुपए की नगदी, जेवर और करीब कपड़े चुरा लिए।
विज्ञापन

इसके बाद किराएदार आदित्य शर्मा के कमरे को भी चोरों ने खंगाला। चोर उनके कमरे से सात हजार की नगदी, कपड़े और जेवर समेत 50 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह उठकर नीचे आने पर हुई। गृहस्वामिनी ने फोन पर किराएदार को घटना की सूचना दी। शारदा देवी ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी की तहरीर दे दी है। पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। नगर पुलिस चौकी प्रभारी वीके गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट भी दर्ज कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed