फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   theif

चोरी करने घुसे चोर को कमरे में किया बंद

Tue, 20 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Tue, 20 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
theif
शहर से सटे गांव चिड़ैयादाह निवासी प्रदीप गुप्ता के मकान की सामने की दीवार ढही है। वह रविवार को अपनी पत्नी रिंकी औैर बच्चों के साथ बरेली रिश्तेदारी में गए थे। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला पड़ा था। प्रदीप गुप्ता ने बताया रविवार की रात गिरी दीवार के रास्ते घर में घुसे चोरों ने बरामदे में लगे चैनल का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखे लाकर्स से 33 हजार की नगदी, तीन सिलेंडर, दो गैस चूल्हे, सोलर पैनल, कलर टीवी, मंगल सूत्र, हार, पायल, कुंडल समेत करीब दो लाख के जेवर चोरी कर लिए। जाने से पूर्व चोरों ने चैनल में अपना ताला डाल दिया। सोमवार को जब वह दोपहर घर पहुंचे तो चैनल में दूसरा ताला देखकर भौचक रह गए। झांककर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। चोर के दोबारा आने की आशंका पर वह रात में पड़ोसी नत्थू के घर रुके और निगरानी की। रात करीब ढाई बजे चोर टूटी दीवार की ओर से दोबारा घर में घुस गया। चैनल अंदर से बंद कर कमरे में सामान खंगालने लगा। आहट होने पर वह पड़ोसी नत्थू के साथ घर पहुंचे और चैनल बंद कर बाहर से ताला डाल कर शोर मचाने लगे। शोर पर आसपास के लोग भी आ गए। लोगों ने उसे बाहर निकाल कर पहले खूब पिटा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पकड़ा गया चोर पड़ोसी गांव गौहनियां का निवासी बताया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed