फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   theif

लाचार पुलिस, रुक नहीं रहीं वारदातें

Thu, 08 Jan 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 08 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
theif
आसाम पुलिस चौकी के निकट एक टायर की दुकान का ताला तोड़ कर करीब ढाई लाख की कीमत के ट्रक के 23 टायर चोरी कर उसे किसी वाहन में लादकर चोर फरार हो गए। सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूरनपुर में भी चोरों ने पांच स्थानों से करीब एक लाख का सामान बटोर ले गए।आहट पर पब्लिक ने दो लोगों को पकड़ पुलिस को सौंपा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


वारदात: एक
कर अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी
पीलीभीत। नगरपालिका परिषद के कर अधिकारी वसुंधरा कॉलोनी निवासी नरसिंह राना ने बताया कि उनकी पत्नी माया देवी शहर की केनरा बैंक में क्लर्क हैं। दोनों लोग सुबह ड्यूटी पर चले गए। दोपहर बाद चोरों ने ताले व सेंट्रल लॉक तोड़ दिए और कमरा खंगाल कर छह हजार रुपये, झुमकी, पॉयल, टॉप्स व करीब डेढ़ सौ ग्राम की श्रीगणेश-लक्ष्मी की मूर्ति सहित एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। देर शाम आने पर घटना की जानकारी उन्हें हुई। मोहल्ले के माली थाना न्यूरिया के गांव अमीरनगर निवासी रोशनलाल के मुताबिक दोपहर करीब दो बजे एक सफेद रंग की कार कर अधिकारी के घर के दरवाजे पर खड़ी थी। एक कार में सवार था, दूसरा गेट के पास खड़ा था। उसने मेहमान होने का अंदाजा लगाकर टोकाटाकी नहीं की। करीब एक घंटे के बाद कार चली गई।
विज्ञापन


केस: दो
दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख के टायर उड़ाए
पीलीभीत। मोहल्ला भूरे खां निवासी वैहजाद अहमद की टायर की दुकान नौगवां चौराहा रोड पर असम पुलिस चौकी के पास है। बुधवार रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे ट्रक के नए 23 टायर चोरी कर ले गए। चोरी गए टायरों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई है। घटना से पूर्व चोरों ने बाहर लगी ट्यूब लाइट निकाल कर पड़ोस बने नाले में डाल दी। चोरों की फुटेज दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के मुताबिक चोरों ने रात 2.35 बजे से तीन बजे तक यानी 25 मिनट में घटना को अंजाम देकर छोटा हाथी में टायर लादकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


न येलो टेप लगाया न बुलाई फील्ड यूनिट
स्पष्ट आदेश हैं कि यदि कहीं चोरी, लूट हत्या जैसी वारदातें होती हैं, तो पुलिस फील्ड यूनिट टीम को सूचना देकर येलो टेप लगाकर घटना स्थल को सुरक्षित करेगी। ताकि वहां साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ न हो सके। इसके लिए पुलिस को येलो टेप भी दिए गए थे, लेकिन यहां पुलिस इसे भूल गई।  

वारदात: तीन
पांच घरों में नगदी, जेवरात सहित हजारों की चोरी
पूरनपुुर। पंकज कॉलोनी निवासी विपिन के घर घुसे चोरों ने तीन तोला सोने के जेवर, पुरानी साइकिल, मोबाइल आदि सामान चोरी कर लिया। परिवार वालों के शोर मचाने पर लोगों ने दो लोगों को पकड़ पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए लोगों ने पुलिस को अपना नाम गांव सुआबोझ निवासी मेवाराम व बलराम बताया है। उनके दो साथी भागने में सफल रहे। आरोपियों के पास से पुरानी साइकिल व मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने विपिन की ओर से चारों चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा चोर पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानका निवासी हाफिज फारुक के घर से सूटकेस में रखे 25 हजार रुपये, मोबाइल,  इसी मोहल्ले के शरीफ अहमद के घर से चोर 18 सौ रुपये व मोबाइल चोरी कर ले गए। पूरनपुर देहात के पंजाशाह गौटिया मेें फकीरे के घर से बक्सा और कुछ बर्तन चोर उड़ा ले गए। बक्से में रिश्तेदारी में आई उसकी बहन फूलबानो के सोने के झाले, झूमर, टीका, चांदी के तोड़ा, पायल व 15 हजार रुपये थे। इसी गौटिया के शमीम के घर घुसे चोर पायल, पांच सौ रुपये की नगदी और उनकी पुत्री निशा की दो गोलक चुरा ले गए।  


चोरी की योजना बनाते तीन चोर धरे
पूरनपुर। पुलिस ने सिरसा रोड पर एक धार्मिक स्थान के समीप योजना बनाते तीन आरोपी गांव घाटमपुर निवासी सरताज, हबीबगंज निवासी सुरेश राठौर, ढका निवासी शान मोहम्मद को तीन चाकू, ताले खोलने के उपकरण सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नगर चौकी इंचार्ज राजेंद्र बहादुर की ओर से तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed