{"_id":"585d20a24f1c1b774fe3bfe4","slug":"the-worker-himself-ablaze","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर ने खुद को किया आग के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर ने खुद को किया आग के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो बिलसंडा (पीलीभीत)।
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
FIRE
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बिलसंडा कस्बे के मोहल्ला भारतगंज में घटना से हड़कंप
32 वर्षीय मजदूर तसब्बर ने खुद को आग के हवाले कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बमुश्किल आग बुझाई। इसके बाद बरेली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बिलसंडा कस्बे के मोहल्ला भारतगंज निवासी कल्लू शाह का 32 वर्षीय पुत्र तसब्बर बहराइच के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था। पांच दिन पहले ही वह घर आया था। इसके बाद से कुछ परेशान सा रहने लगा, लेकिन इसका अहसास परिवारीजनों को नहीं होने दिया। बृहस्पतिवार देर शाम पिता कल्लू शाह खाना खाने के बाद टहलने निकल गए। इस बीच तसब्बर ने खुद को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। कुछ ही देर में पिता भी आ गए। इसके बाद गांव वालों की मदद से आग बुझाई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया गया। देर रात इलाज के दौरान तसब्बर की बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुड़िया करीब चार महीने से मायके दिल्ली में रह रही है। उसके चार बच्चे अनस (13), मुन्ना (11), बाबू (8) व एक छह वर्षीय पुत्री है। आत्मदाह के कारणों का पता नहीं चल सका।