{"_id":"586a5de24f1c1b0252158678","slug":"the-wife-s-body-was-found-hanging-from-a-tree-gram-panchayat-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत सदस्य की पत्नी का शव पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम पंचायत सदस्य की पत्नी का शव पेड़ पर लटका मिला
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 02 Jan 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सदस्य की पत्नी का शव पेड़ पर लटका मिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सदस्य नेहरोसा निवासी रामनरेश की पत्नी 45 वर्षीय सरस्वती देवी का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। परिवार वाले उसकी हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस आत्महत्या बता रही है। पति रामनरेश की तहरीर पर तीन सगे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। रामनरेश ने बताया कि करीब चार दिन पहले पड़ोस के रहने वाले बांकेलाल की पुत्री को उनकी पत्नी सरस्वती देवी ने मोबाइल पर फोन किया था। इसकी जानकारी लगने पर बांकेलाल ने ऐतराज जताया, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी र्हुई थी। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई तो सरस्वती ने माफी मांग ली थी। इसके बाद भी बांकेलाल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। रामनरेश के मुताबिक सोमवार सुबह करीब आठ बजे सरस्वती देवी को बांकेलाल के बेटे संजय, सोनू व मंजीत ने अपने घर बुलाया। काफी देर इंतजार करने बाद भी सरस्वती नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने तलाश शुरू कर दी। करीब तीन घंटे बाद गांव के बाहर पीपल के पेड़ पर सरस्वती का शव फंदे पर लटका पाया गया। ग्रामीणों से जानकारी लगने पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सरस्वती को घर बुलाकर मारपीट कर हत्या करने की आशंका विरोधी पक्ष पर जताई है। सूचना मिलने पर कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। रामनरेश की ओर से तीनों भाई संजय, सोनू व मंजीत के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ख्यालीराम आदित्य, इंस्पेक्टर हजारा
विज्ञापन
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ख्यालीराम आदित्य, इंस्पेक्टर हजारा