{"_id":"581deb6b4f1c1bd63543770b","slug":"the-victim-s-father-brought-tahrir-the-diwan-suspended-the-trkane","type":"story","status":"publish","title_hn":" तहरीर लेकर आए बच्ची के पिता को टरकाने वाला दीवान निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहरीर लेकर आए बच्ची के पिता को टरकाने वाला दीवान निलंबित
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल की दलित बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में बच्ची के पिता को थाने से टरकाने वाले बीसलपुर पुलिस के हेड कांस्टेबल चंद्रपाल पर गाज गिरी है। गुरुवार रात तहरीर लेकर आए पिता को टरकाने के आरोप लगने के बाद अफसरों ने एचसीपी को निलंबित कर दिया है। अफसर भले ही इसे सख्त कदम मान रहे हों, लेकिन सिर्फ एचसीपी पर कार्रवाई किए जाने पर कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।
गुरुवार दोपहर से लापता बच्ची की दुराचार, अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। इधर पिता का आरोप था कि गुरुवार रात को ही वह कोतवाली में बच्ची के लापता होने की तहरीर लेकर गया था। जिस पर पुलिस ने उसकी एक न सुनी थी। दूसरे दिन सुबह आकर गुमशुदगी दर्ज कराने की बात कहकर टरका दिया था। मामला आठ साल की बच्ची से जुड़ा होने के बाद भी रात में कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई थी। अमर उजाला ने शनिवार के अपने अंक में इस पहलू को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद से घटना में पुलिस महकमे की खासी किरकिरी हुई। कयास लगाए जा रहे थे कि अफसरों की ओर से बरती गई लापरवाही पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। कार्रवाई हुई भी, लेकिन सिर्फ थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल चंद्रपाल पर। शनिवार शाम को एसपी ने एचसीपी को निलंबित कर दिया है। एसपी सभाराज ने बताया कि रात में तहरीर लेकर आए पिता को टरकाने के आरोपी हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई करते हुए उसको निलंबित कर दिया गया है।