फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The victim reported enrolling Inspector of Kotwali flee

रिपोर्ट लिखाने गए पीड़ित को  कोतवाली से दरोगा ने भगाया

Tue, 19 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Tue, 19 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
 शासन से लेकर पुलिस महकमे के आला अधिकारी भले ही पीड़ितों के साथ अभद्र व्यवहार न करने और उनके साथ शालीनता के साथ पेश होने की हिदायत दे रहे हों, लेकिन इसका असर शहर कोतवाली पुलिस पर पड़ता नहीं दिख रहा। बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने गए शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता को दरोगा ने जमकर अभद्रता की और रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे थाने से भगा दिया। पीड़ित ने एएसपी से दरोगा के दुर्व्यवहार की शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 12 अप्रैल को वह खेत पर काम करने गया था। घर पर उसकी 16 वर्षीय पुत्री थी। गांव के ही दो सगे भाई उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गए। पुत्री अपने साथ घर में रखे 25 हजार रुपये, एक जोड़ी कुंडल, एक अंगूठी, दो जोड़ी पायल और कपड़े साथ ले गई। तलाश के दौरान पता लगा कि उसकी पुत्री को गांव के ही दो सगे भाई भगा ले गए हैं। इस बात की जानकारी मिलने पर वह आरोपी के घर गए और पुत्री को वापस लौटाने को कहा। इस पर आरोपियों के घर वाले नाराज हो उठे और गाली गलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो गए। वह कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा और वहां मौजूद एक दरोगा को तहरीर देकर घटना बताई। आरोप है कि दरोगा भड़क उठे और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। गालियां देते हुए कोतवाली से भगा दिया। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। एएसपी विकास कुमार वैद्य ने शहर कोतवाल को मामले की जांच कर दोनों सगे भाइयों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed