फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The thief took a million packed goods

चोर समेट ले गए एक लाख का सामान

Mon, 05 Dec 2016 10:39 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Mon, 05 Dec 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
The thief took a million packed goods
चाोरी
छत के रास्ते किसान के मकान में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये समेत करीब एक लाख का जेवर गायब कर दिया। सुबह टूटा ताला और सामान बिखरा देख परिवार वाले परेशान हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के चरखोला गांव के रहने वाले किसान तीन भाई है। बड़े भाई मेघनाथ रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करते है। वहीं दूसरे भाई वीरेंद्र कुमार शिक्षक है। रविवार रात वीरेंद्र अपनी पत्नी गूंनादेवी को लेकर पास के ही दूसरे मकान में ठहरे थे। मोहन व उसकी पत्नी तारावती मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे और बाहर वाले कमरे में में मेघनाथ की पत्नी मीनादेवी थी। देर रात चोर छत के रास्ते मकान में प्रवेश कर गए। यहां से चोर 15 हजार रुपये, दो चांदी की कमरबंद, दो गुलशन पट्टी, हसेलिया एक, बंसर, सोने के कुंडल, बंदा सोने के एक जोड़ी समेत एक लाख का सामान चोरी कर लिया। सुबह करीब चार बजे भाई वीरेंद्र की पत्नी गूंनादेवी ने कमरे का टूटा ताला व सामान बिखरा देख शोर मचाया। आसपास के इलाकों में ग्रामीणों की मदद से चोरों की खोज की गई, लेकिन कोई नहीं मिल सका। 
विज्ञापन

00
छत पर मिली लाइसेंसी बंदूक
तीन भाईयों में से वीरेंद्र के नाम पर एक लाइसेंसी बंदूक है। जिसको चोर कमरे से निकालकर शायद अपने साथ ले जाने वाले थे, लेकिन छोड़ गए। सुबह जब लोग छत पर पहुंचे तो वहां बंदूक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


000
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई है। पीड़ित से घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सुरागरसी कर चोरों के बारे में साक्ष्य जुटाए जा रहे है, जल्द खुलासा होगा। 
- विवेक त्रिवेदी, एसओ बिलसंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed