फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The revenue side of the mining mafia scuffle

खनन माफियाओं ने राजस्व टीम से की धक्का मुक्की

Sun, 05 Feb 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 05 Feb 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
The revenue side of the mining mafia scuffle
खनन माफियाओं ने राजस्व टीम से की धक्का मुक्की
अवैध खनन की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार ने टीम की मदद से मिट्टी लेकर जा रहे चार ट्रैक्टर व ट्राली पकड़ लीं। इससे बौखलाए ट्रैक्टर सवार लोगों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की की। साथ ही टीम अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। हालांकि टीम ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया, जिनके खिलाफ नायब तहसीलदार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार देर शाम एसडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन, सीओ ब्रह्मपाल सिंह, नायब तहसीलदार सदानंद सरोज टीमों की चेकिंग को निकले। इसी दौरान नायब तहसीलदार की टीम ने पीलीभीत रोड-खमरिया रोड पर माधोटांडा की ओर से मिट्टी भरकर आ रहे चार ट्रैक्टर और ट्रालियां रोकने की कोशिश की। टीम के देख चालकों ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ाकर मिट्टी गिराने की कोशिश की। नायब तहसीलदार ने बताया कि टीम ने पीछा करके चारों ट्रैक्टर-ट्राली रोक लीं। ट्रैक्टर पर सवार पांच लोगों को पकड़ लिया गया। आरोप है कि इससे बौखलाए खनन माफियाओं ने टीम के साथ धक्का मुक्की करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। टीम ने ट्रैक्टर-ट्रालियां और पकड़े लोगों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने नायब तहसीलदार सदानंद सरोज की ओर से नगर से सटे नरायनपुर निवासी मन्नू यादव, गांव खमरिया निवासी मिश्रीलाल, गैरतपुर निवासी राजवीर, नरायनपुर निवासी अनिल और टंडोला निवासी मोईन के खिलाफ बलवा, गाली-गलौज करने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed