{"_id":"66f73b19f26db13ef495d0928ef2f848","slug":"the-protest-was-illegal-relations-sunil-was-beating-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के विरोध पर की गई पिटाई से हुई थी सुनील की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के विरोध पर की गई पिटाई से हुई थी सुनील की मौत
plibhit
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी सुनील मिश्रा की हत्या अवैध संबंधों का विरोध करने पर की गई पिटाई से हुई थी। सुनगढ़ी पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सुनील हत्याकांड के विवेचक थाना सुनगढ़ी के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मूलरूप से थाना न्यूरिया के गांव टाहपौटा निवासी सुनील मिश्रा ने बरेली जिले के थाना बहेड़ी के गांव भूड़ा बहादुरपुर निवासी बलजिंदर कौर उर्फ निक्की के साथ पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। थाना गजरौला के गांव रिछौला निवासी गोपी सिंह और थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला नईबस्ती निवासी प्रदीप सुनील मिश्रा के घनिष्ठ मित्र थे। दोनों का सुनील मिश्रा के शहर कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर आना-जाना था। सुनील के शराबी प्रवृत्ति के होने के कारण तीनों आवास पर बैठकर अक्सर शराब पीते थे। इसी बीच पिछले तीन सालों से गोपी सिंह के अवैध संबंध उसकी पत्नी निक्की से हो गए। एक महीने पहले सुनील को जब शक हुआ तो उसने निक्की पर सख्ती शुरू कर दी और उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा, लेकिन सुनील के घर गोपी और प्रदीप का आना जाना लगा रहा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 18 दिसंबर को गोपी अपने दोस्त प्रदीप के साथ सुनील के आवास पर गया था। जहां पर तीनों ने बैठकर शराब पी। मौका मिलने पर गोपी निक्की के पास चला गया और उससे बातचीत करने लगा। यह बात सुनील को नागवार गुजरी। इस पर सुनील ने नाराजगी जताते हुए पत्नी निक्की की पिटाई शुरू कर दी। यह देख गोपी ने भी अपना आपा खो दिया और सुनील की पिटाई करने के बाद उसे धक्का दे दिया। जिससे सुनील नीचे फर्श पर गिरकर घायल हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने सुनील को उठाकर बिस्तर पर लेटा दिया और उसकी मौत हो गई। विवेचक ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
यह था मामला
गांव टाहपौटा निवासी सुनील मिश्रा की 18 दिसंबर की रात आवास विकास कॉलोनी स्थित उनके आवास पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व शरीर पर चोटों मिलीं थीं। शहर कोतवाली पुलिस ने मृतक के छोटे भाई स्वतंत्र मिश्रा की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना थाना सुनगढ़ी के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह को सौंपी थी।
विज्ञापन
इलाज हो जाता तो बच सकती थी जान
मारपीट के दौरान घायल हुए सुनील पर उसकी पत्नी निक्की को भी जरा सी रहम नहीं आई। अगर आरोपी सिर में चोट लगने पर उसे बिस्तर पर न लिटाते और तुरंत उपचार करा देते तो शायद सुनील की जान बचाई जा सकती थी।