फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The pretext of marrying the rape of teenager

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

Fri, 07 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 07 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा उसके 90 हजार रुपये भी आरोपी ने हड़प कर लिए। बाद में शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने धमकी देकर पीड़िता को भगा दिया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी व उसके परिवारीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी से मोहल्ले का एक युवक शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी ने अपने भाई की शादी का हवाला देकर किशोरी से 90 हजार रुपये भी ठग लिए। आरोपी के भाई की शादी होने के बाद जब किशोरी ने अपनी शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी ने दूरी बना ली। किशोरी ने आरोपी के परिवारीजनों से मामले की शिकायत की तो उन्होंने भी धमकी देकर भगा दिया। प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि आरोपी अय्या, भाई इकराम, अकरम, और मां चंदा बेगम के खिलाफ  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed