फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The police catch illegal mining The head of block clashed husband

अवैध खनन पकड़ने पर पुलिस से  भिड़ गया ब्लाक प्रमुख का पति   

Sun, 28 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/दियोरिया।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत/दियोरिया। Updated Sun, 28 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The police catch illegal mining The head of block clashed husband
बवाल - फोटो : अमर उजाला
समर्थकों संग रास्ते में ही रोक ली रेत लदी ट्रैक्टर ट्रालियां
विज्ञापन

हंगामा बढ़ने पर बुलाई गई अन्य थानों की फोर्स, सीओ भी पहुंचे
अफसरों ने दिखाई सख्ती, मामले में हुई कानूनी कार्रवाई

अवैध खनन कर ले जाई जा रही तीन रेत लदी ट्रैक्टर- ट्रालियां पकड़ने पर जमकर बवाल हुआ। पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए क्षेत्र का एक ब्लाक प्रमुख प्रमुख पति समर्थकों संग आ धमका। इसके बाद पुलिस टीम को रास्ते में ही  रोक लिया और उनसे भिड़ गया। पुलिस के कब्जे से पकड़ी गई ट्रालियां छुड़ाने की कोशिश करने लगे। हंगामा बढ़ने पर तीन थानों की फोर्स लेकर सीओ बीसलपुर मौके पर पहुंचे और हंगामे को शांत कराया। बाद में पुलिस ने तीन युवकों पर कानूनी कार्रवाई की है। पकड़ी गई ट्रालियों को सीज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कराए जा रहे सीसी रोड के निर्माण के लिए अवैध खनन कराया जा रहा था। 

रविवार को मुखबिर ने कार्यवाहक कोतवाल एहसान अली को क्षेत्र के भसूड़ा घाट के पास अवैध खनन की सूचना मिली। जिस पर पुलिस बल के साथ छापा मारकर पुलिस ने रेत लदी तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। इनको लेकर पुलिस थाने आ रही थी कि मकरंदापुर चौराहा के पास पहुंचते ही क्षेत्र के एक ब्लाक प्रमुख के पति समर्थकों संग आ गए और पुलिस को रोक लिया। ट्रालियां थाने ले जाए जाने से रोक ली और भिड़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने अवैध खनन होने पर कार्रवाई की बात कही। इस पर ब्लाक प्रमुख के पति ने सत्ता का रसूख गिनाना शुरू कर दिया। पुलिस के कब्जे में आई तीनों ट्रालियों को छुड़ाने की कोशिश की जाने लगी। पुलिस से काफी तल्ख नोकझोक हुई। हंगामा बढ़ता देख कार्यवाहक कोतवाल एहसान अली ने सूचना एसपी को दी। जिसके बाद सीओ बीसलपुर बीपी सिंह, नायब तहसीलदार एमआर थारू मौके पर पहुंच गए। भीड़ को काबू में करने के लिए बरखेड़ा, बिलसंडा थाने का फोर्स भी मौके पर बुला लिया गया। पकड़ी गई तीनों ट्रैक्टर ट्रालियां पुलिस सख्ती से कोतवाली ले आई। यहां भी काफी देर तक पुलिस पर दवाब बनाने की कोशिश की गई, लेकिन अफसरों की सख्ती के आगे उनकी एक न चल सकी। सीओ बीसलपुर बीपी सिंह ने बताया कि तीनों ट्रैक्टर ट्रालियां सीज कर दी गई है। इनके चालक बिलसंडा क्षेत्र के गांव करनैया निवासी कालीचरन, वेदप्रकाश और उमेश कुमार के खिलाफ अवैध खनन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। इसके अलावा कार्य में व्यवधान डालने वाले लोगों के खिलाफ भी तस्करा डालने के निदेश दियोरियाकलां पुलिस को दिए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed