फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The night was between ten and twelve o'clock killing Haider

रात दस से बारह बजे की बीच हुई थी हैदर की हत्या

Mon, 11 Jan 2016 06:51 PM IST
Purnpur
Purnpur Updated Mon, 11 Jan 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन

अरमान उर्फ हैदर की हत्या शनिवार की रात दस से बारह के बीच हुई थी। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस दूसरे दिन भी हत्या के कारणों व हत्यारों का पता नहीं लगा सकी है। अब पुलिस हैदर के मोबाइल की काल डिटेल निकलवाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या ईंट भट्ठा और डिश के स्वामित्व को लेकर ही की गई है। उधर परिवारवालों ने कोतवाल से मिलकर घटना का सही वर्कआउट करने की मांग की।

विज्ञापन

चाचा फईम खां के अनुसार हैदर की न तो किसी से रंजिश थी, न ही किसी से गहरी दोस्ती। उसकी कहीं बैठक भी नहीं थी। ऐसे में हैदर की हत्या क्यों और किसने की? यह सवाल आम लोगों के दिमाग में घूम रहा है। हैदर के पिता आफाक खां की शेरपुरकलां के एक ईंट भट्टा व नगर में डिश में साझेदारी थी। पिता की मौत के बाद हैदर व्यवसाय देख रह था।
विज्ञापन

उन्होंने भी ईंट भट्टा या फिर डिश के स्वामित्व को लेकर हैदर की हत्या होने की आशंका जताई है। पुलिस भी इसी बिंदु पर अपनी जांच कर रही है। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि  मृतक हैदर के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। फिलहाल उसी आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस को जांच में घटना स्थल के समीप स्कार्पियों सवार युवकों से झगड़ा होने का क्लू मिला था। इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हैदर की हत्या घटना की रात दस से बारह बजे के बीच हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमगीन माहौल में शव सुपुर्देखाक
पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम हैदर का शव घर लाया गया। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। देर रात करीब नौ बजे शव को नगर के एक कब्रिस्तान में ले जाकर सुपुर्दे खाक कर दिया गया।


कोतवाल से मिले घरवाले
सोमवार को मृतक के चाचा फईम खां के साथ परिवार के कई लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाल से मुलाकात की। परिवारवालों ने खुलासे की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही कोतवाल से कहा कि घटना के खुलासा में भले देर लगे, लेकिन घटना का सही वर्कआउट हो। सूत्रों के अनुसार परिवार के कुछ सदस्यों ने हैदर के व्यावसायिक पार्टनरों को लेकर कुछ जानकारी पुलिस को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed