फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The name of the soldier disappeared in the lawsuit

मुकदमे में सिपाही का नाम गायब देख भड़के घरवाले, हंगामा

Sun, 02 Jul 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 02 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
गांव मानपुर में दबिश के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें होमगार्ड समेत दो लोगों को नामजद किया गया है। जबकि सिपाही का नाम नहीं खोला गया है। मुकदमे से सिपाही का नाम गायब देख गुस्साए परिवार वालों ने महिला का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया, जिससे हंगामा होने लगा। सीओ के सिपाही का नाम विवेचना में खोने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी इच्छाराम के घर पुलिस ने शनिवार रात लगभग 8.30 बजे उनके पुत्र विपिन की तलाश में दबिश दी थी। विपिन एक लड़की को भगाने के मुकदमे में नामजद है। पुलिस को देखकर इच्छाराम की पत्नी मुन्नी देवी उर्फ नन्हीं देवी घर से निकलकर भागने लगी औैर कुछ दूरी पर जाकर खड़ंजा पर गिरकर उसकी मौत हो गई थी। महिला को मृत देखकर दबिश देने गई पुलिस टीम भाग गई। इसके बाद घरवालों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाकर मानपुर चौराहे पर जाम लगा दिया था। सीओ के समझाने के बाद मामला शांत होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। डीएम के निर्देश पर रात में महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, इच्छाराम की तहरीर पर पुलिस ने बिलसंडा में कार्यरत होमगार्ड गांव दियोकलिया निवासी कन्हई लाल, गांव मानपुर निवासी रमेशचंद्र को नामजद किया है। जबकि मुकदमे में थाना बिलसंडा में तैनात सिपाही का नाम नहीं खोला गया। रविवार सुबह महिला का शव गांव ले जाया गया तो पुलिस ने मुकदमे की प्रति घरवालों को दी। मुकदमे में सिपाही का नाम न होने पर घरवाले भड़क गए। इच्छाराम का आरोप था कि पुलिस सिपाही को बचाने की कोशिश में है। घरवालों ने सिपाही का नाम रिपोर्ट में शामिल न होने तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया, जिससे पुलिस के हाथपांव फूल गए। इसका पता लगने पर सीओ हरीश भदौरिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मुकदमे में बदलाव नहीं किया जा सकता। विवेचना में सिपाही का नाम शामिल कर दिया जाएगा। सीओ के आश्वासन पर महिला के घरवाले मान गए, जिसके बाद अंतिम संस्कार दिया गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed