फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The masked robbery Gang busted, three arrested

लूटपाट करने वाले नकाबपोश गैंग का पर्दाफाश, तीन पकड़े

Fri, 17 Jun 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 17 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
The masked robbery Gang busted, three arrested
डकैती - फोटो : अमर उजाला
- गिरोह का सरगना तक नहीं पहुंच सकी पुलिस, फरार 
विज्ञापन

- 40,370 रुपये नगदी, जेवरात और असलहा बरामद 
- जिले की पांच घटनाओं के खुलासे का पुलिस ने किया दावा

 डकैती की सिलसिलेवार घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर नगदी, जेवरात की बरामदगी की गई है, लेकिन सरगना अभी फरार है। पांच घटनाओं के खुलासे का दावा करते हुए पुलिस ने पकड़े गए तीन बदमाशों का चालान कर दिया है। 
बता दें कि पिछले दिनों डकैती की पांच घटनाओं को नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी थी, जिनके खुलासे के लिए तत्कालीन एसपी अनिल कुमार सिंह ने सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट के नेतृत्व में टीम का गठन कर खुलासे पर लगाया था। सुरागरसी के दौरान पुलिस ने एक गिरोह को चिन्हित किया, लेकिन उसकी धरपकड़ नहीं हो सकी थी। गुरुवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त गिरोह के तीन सदस्य बीसलपुर क्षेत्र में सिमरा तिराहा पीलीभीत रोड पर लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने दबिश दी और तीनों बदमाश बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के रसयाखानपुर निवासी बाबू , अलीशेर और पूरनपुर के रजागंज मोहल्ले के रहने वाले अलीजान को धर दबोचा। तलाशी लेने पर इनके पास से दो 315 बोर तमंचे, चार कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। थाने लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने डकैती पांच घटनाओं को कबूल किया। गिरोह के सरगना के तौर पर लखीमपुर जिले के भीरा क्षेत्र के हासिमगंज निवासी लखपत उर्फ खोपड़ा का नाम बताया। जोकि पुलिस के हत्थे नहंी चढ़ सका है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए 40,370 रूपये, दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झाले, एक कुंडल, एक सोने की चेन, एक जोड़ी पायल, एक नथ, चार जोड़ी बिछुआ, एक जोड़ी पायल, एक करधनी, एक बैटरी बरामद की है। शुक्रवार को खुलासे का दावा करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को चालान कर दिया है। 
विज्ञापन



पांच हजार का इनामी है पकड़ा गया अलीशेर 
पुलिस का कहना है कि इस गिरोह पर कई अन्य जिलों में लूटपाट के मुकदमे दर्ज हैं। सभी की क्रिमिनल हिस्ट्री पता की जा रही है। पकड़े गए बदमाश अलीशेर पर सीतापुर के महोली थाने से लूट के मामले पांच हजार का इनाम घोषित है। इसके अलावा गैंग के मुखिया लखपत की ससुराल पूरनपुर के रजागंज में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पूरनपुर के सर्राफ को बेचते थे जेवरात
लूटपाट करने के बाद गैंग अपने पास जेवरात नहीं रखता था। इसको पूरनपुर के एक सर्राफा कारोबारी के यहां बेचकर हिस्सा बांट लिया जाता था। सर्राफ का नाम प्रकाश में आने पर अब पुलिस उसकी धरपकड़ में जुट गई है। 


हर घटना में जोड़े जाते थे नए साथी  
पुलिस के अनुसार यह गैंग बेहद शातिर किस्म का है। कुल चार लोग मुख्य हैं। इसके अलावा हर वारदात में क्षेत्रवार नए लोगों को जोड़ लिया जाता था, जिनसे पहले चूड़ी, कपड़े आदि की फेरी लगवाकर रेकी कराई जाती है। उसके बाद एक जगह इकट्ठा होकर किराए के वाहन से उस गांव तक पहुंचते जहां वारदात करनी होती थी। घटना करने से पहले ही यह लोग कच्छा बनियान पहन लिया करते थे और लौटते ही दुबारा कपड़े बदलते, ताकि कोई पहचान न हो सके। दूसरे ही दिन लूटे गए जेवरात बेचकर हिस्सा बांट कर लिया जाता था। खास बात थी कि जोड़े गए नए साथियों संग एक घटना करने के बाद दुबारा नहीं मिलते थे, न कोई संपर्क किया जाता था।


डीआईजी ने दिया दस हजार का इनाम 
गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को अफसरों ने भी जमकर सराहा है। डीआईजी आशुतोष कुमार ने टीम को दस हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। टीम में एसओ गजरौला विवेक त्रिवेदी, एसओ बीसलपुर केपी सिंह एसआई श्याम सिंह यादव, एचसीपी रामेश्वर दयाल, कांस्टेबल अनिल कुमार, विकास कुमार, आरिफ अली, जगवीर सिंह, रोशन कुमार और प्रदीप कुमार हैं। 



न्यूरिया, सुनगढ़ी, बीसलपुर, बरखेड़ा और गजरौला के पुरवा में हुई लूट की घटनाएं इसी गैंग ने की थी। एक सीतापुर की लूट भी कबूल की है। सरगना की तलाश में दबिश जारी है, जल्द पकड़ा जाएगा। उसके बाद अन्य साथियों का पता लग सकेगा। इ
- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed