{"_id":"cbafe6225cb6f7437527976fe65d1c34","slug":"the-losers-of-the-candidate-s-home-fireworks-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारे प्रत्याशी के घर की आतिशबाजी, बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हारे प्रत्याशी के घर की आतिशबाजी, बवाल
plibhit
Updated Mon, 14 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
चुनाव जीतने के बाद ग्राम पंचायत नौगवा पकड़िया के प्रधानपति ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जुलूस निकाला और पराजित हुईं प्रत्याशी शाहीन के घर घुस गए। आरोप है कि प्रधानपति ने समर्थकों के साथ उनके घर में जमकर आतिशबाजी की। विरोध करने पर गाली-गलौज की और जान से मार देने की धमकी दी। सुनगढ़ी पुलिस ने शाहीन के पति की ओर से प्रधानपति मोहम्मद याकूब उर्फ गुड्डू कबाड़ी समेत 27 लोगों को नामजद कर 100 अज्ञात के खिलाफ बलवा करने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शहर से सटे गांव नौगवा पकड़िया निवासी अशरफ अली ने बताया कि उनकी पत्नी शाहीन प्रधान पद की प्रत्याशी थीं। गांव के ही मोहम्मद याकूब उर्फ गुड्डू कबाड़ी की पत्नी फूल बी भी चुनाव लड़ रहीं थीं। फूल बी ने उनकी पत्नी को पराजित कर चुनाव जीत लिया। मतगणना का परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानपति मोहम्मद याकूब उर्फ गुड्डू कबाड़ी रात करीब नौ बजे अपने पुत्र रेहान और सैकड़ों लोगों के साथ जुलूस के रूप में तेज आवाज करने वाले पटाके आदि लेकर उसके घर घुस आए और पटाके दागने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज की। आरोप है कि आरोपियों का इरादा गांव में बलवा करने का था। उन्होंने आशंका जताई की आरोपी उसके और परिवार के लोगों की जान को क्षति पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित प्रत्याशी के पति अशरफ अली की ओर से 27 लोगों को नामजद कर 100 लोगों के खिलाफ बलवा सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच आसाम चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया को सौंपी गई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
इन लोगों पर दर्ज हुई रिपोर्ट
मोहम्मद याकूब उर्फ कबाड़ी, रेहान, इरसाद, असद खां, सहीद खां, युसूफ, अल्ताफ, छोटा, हारून, अयूब, नफीस खां, लईक खां, बाबू खां, इकरार, सलीम, लईक, शराफत, रिफाकत, तसलीम, असलम दुकानदार, शहजाद खां, बाबू, नाजिम खां, मुराद व 100 अज्ञात।