फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The invoices were arrested after the encounter bullies

मुठभेड़ के बाद धरे गए बदमाशों का चालान

Wed, 23 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/जहानाबाद।
ब्यूरो/जहानाबाद। Updated Wed, 23 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
The invoices were arrested after the encounter bullies
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
परेवा, सरदारनगर में डकैती की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली
विज्ञापन

हरिद्वार नेशनल हाइवे पर मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दो बदमाशों को पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को चालान कर दिया। 
क्षेत्र के हरिद्वार नेशनल हाइवे पर 21 मार्च को गांव निसरा के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोकने का प्रयास किया था। कार सवारों ने कार को रोकने के बजाए उसकी स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को ललौरीखेड़ा चौकी के समीप घेर लिया। कुछ बदमाश कार से उतरकर भाग निकले थे, जबकि पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया था। इस बीच भाग रहे बदमाशों व पुलिस के बीच फायरिंग भी हुई। पुलिस ने बदमाशों के पास तीन तमंचे, लोहे की राडें व डंडे बरामद किए थे। इधर पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ की। परेवा चौकी इंचार्ज उदयवीर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश मोहम्मद हाशिम निवासी टांडा शादाब, नवाबगंज व सोमपाल निवासी रसूला तालिब हुसैन थाना नवाबगंज को पूछताछ के बाद चालान किया गया है। बदमाशों ने पूर्व में परेवा, सरदारनगर व बिथरी चैनपुर में हुई डकैती की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी दी है। उसके साथी इकबाल व पप्पू निवासी करेली थाना सुभाषनगर व अमनदीप गोपी निवासी केसरपुर अमरिया को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed