फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Home Guard attacked cattle smugglers, SO Avoid

पशु तस्करों का होमगार्ड पर हमला, एसओ बचे

Sat, 25 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sat, 25 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
The Home Guard attacked cattle smugglers, SO Avoid
जख्मी - फोटो : pilibhit, beureu
पुलिस पर जिले में फिर हमला हो गया। इस बार निशाने पर रहा बरखेड़ा थाने का एक होमगार्ड। पशु तस्करी के शक में रोकी गई स्कार्पियो के ड्राइवर ने नजदीक पहुंचते ही होमगार्ड को पकड़ लिया और गाड़ी दौड़ा दी। इससे होमगार्ड काफी दूर तक गाड़ी के साथ घिसटता चला गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। गाड़ी रोकने की कोशिश में एसओ भी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।  
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर स्कार्पियो में गोवंशीय पशु लेकर पीलीभीत से बीसलपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना पर एसओ ओमहरि बाजपेई ने टीम के साथ थाने के गेट पर  बैरियर लगाकर गाड़ी की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस के गाड़ी को रुकने का इशारा करने पर पहले तो ड्राइवर ने स्पीड कम की लेकिन जैसेे ही होमगार्ड शंकरपाल ड्राइवर के नजदीक पहुंचा तो ड्राइवर ने उसका हाथ पकड़ लिया और दूसरी साइड से गाड़ी निकालकर भगा ले गया। होमगार्ड काफी दूर तक गाड़ी के साथ घिसटता चला गया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। गाड़ी को रोकने की कोशिश में एसओ भी बाल-बाल बच गए। होमगार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने वायरलेस पर मेसेज कर स्कार्पियो को पकड़ने के लिए सीमावर्ती थानों से सहयोग मांगा लेकिन सफलता नहीं मिली। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि पशु तस्करों की गाड़ी रोकने के दौरान घटना हुई है। गाड़ी को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed