{"_id":"bd07413c68213db2238adc703cfaff5f","slug":"the-fair-of-the-three-women-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में तीन महिलाओं से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेले में तीन महिलाओं से लूट
Gungchai
Updated Tue, 28 Jul 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगौतीपुर में लगे जातों के मेले में दो महिलाओं को से कुंडल और मंगलसूत्र लूट लिया गया। तीसरी महिला के ढाई हजार रुपये उड़ा दिए गए। संदेह होने पर पर लोगों ने एक युवक को पकड़कर पीटा। पता लगने पर पहुंचे साथियों ने मारपीट कर युवक को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
बलरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में सोमवार को जातों का मेला लगा। इसमें लोगों की खासी भीड़ रही। बंडा थाना क्षेत्र के गांव भगवंतापुर के सुरेश की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि मेले में उसके दोनों कानों से कुंडल नोच लिए। शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हुए इससे पहले लुटेरे भाग गए। दियूरिया कोतवाली के गांव खरदाई के सोनू की पत्नी किरन का मंगलसूत्र लूट लिया गया। गांव घुंघचाई के संजय अवस्थी ने बताया कि उसकी पत्नी की जेब से ढाई हजार रुपये चोरी हो गए। गिरहकटी के शक पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और पीटने लगे। इसका पता लगने पर युवक के साथी पहुंच गए और हमलावरों से आरोपी को छुड़ा लिया। चौकी इंचार्ज भोला सिंह ने बताया कि मेले में कांस्टेबिलों की ड्यूटी लगाई गई थी। मेला में कुंडल, मंगलसूत्र नहीं लूटा गया। दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन