फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The doctor's report on the death against the car driver

डॉक्टर की मौत पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 12 Jul 2016 11:49 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
 शिवनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक ब्रजवीर की सड़क हादसे मेें सोमवार देर शाम हुई मौत के मामले में पुलिस ने उनके बहनोई संजय नगर बरेली निवासी डॉ. अरुण कुमार सिंह की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डॉक्टर की मौत पर सीएचसी में शोकसभा हुई। इसके चलते मंगलवार को सीएचसी बंद रही। सीएचसी में पूरे दिन चिकित्सक ब्रजवीर की चर्चा लोग करते देखे गए। पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सक के शव को उनके परिवारवालों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन

चिकित्सक के बहनोई बरेली के थाना बारादरी के संजय नगर 75 अशोक बिहार निवासी डॉ. अरुण कुमार सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सीएचसी से जा रहे उनके साले डॉ. ब्रजवीर की बाइक में सामने से विपरीत दिशा में आ रही कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में डॉ. ब्रजवीर की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा स्वास्थ्य कर्मी श्याम बिहारी का पुत्र संजीव घायल हो गया। इधर, डॉ. ब्रजवीर की मौत पर मंगलवार को शोकसभा हुई। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा के बाद सीएचसी मंगलवार को बंद रही। हालांकि, आपातकालीन सेवाएं जारी रही। 
विज्ञापन

0000
घटना से पहले सीएचसी में देखे थे मरीज
पूरनपुर। सोमवार को सीएचसी में इमरजेंसी में अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह की ड्यूटी थी। ओपीडी में मरीजों को देखने के बाद डॉ. रविंद्र सिंह ने इमरजेंसी में कई मरीज देखे। इस दौरान उनसे मिलने डॉ. ब्रजवीर इमरजेंसी पहुंचे थे। डॉ. रविंद्र सिंह को थका महसूस कर उन्होंने उनसे आराम करने की बात कहकर हादसे के दो मरीजों के इलाज के अलावा मारपीट के एक मरीज का मेडिकल भी किया था। इसके बाद स्टाफ से मिलकर बाइक से शिवनगर रवाना हुए थे। हादसे के दूसरे दिन स्वास्थ्य कर्मचारी डॉ. ब्रजवीर के मधुर व्यवहार की चर्चा करते देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
उत्तराखंड की महिला चिकित्सक से चल रही थी शादी की बात
पूरनपुर। डॉ. ब्रजवीर अविवाहित थे। उत्तराखंड की एक महिला चिकित्सक से शादी की बात चल रही थी। इसकी जानकारी दो दिन पहले ही सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम को उन्होंने दी थी। साथ ही यह भी पूछा था कि उत्तराखंड में निवास होने पर पर यूपी में नौकरी मिलने में दिक्कत तो नहीं होगी। एमओआईसी से जानकारी पर उन्होंने शीघ्र ही शादी की बात पक्की करने की जानकारी दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed