फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The doctor's death in a road accident in Bareilly

सड़क हादसे में बरेली के डॉक्टर की मौत

Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बरेली के संजयनगर (डेलापीर) निवासी डॉक्टर बृजवीर की सोमवार शाम उदयकरनपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अस्पताल से बैठक में शामिल होकर पीएचसी शिवनगर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा स्वास्थ्य कर्मी श्यामू का बेटा संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बरेली के डेलापीर निवासी जागनलाल के 30 वर्षीय बेटे एवं पीएचसी शिवनगर में तैनात डॉक्टर ब्रजवीर सोमवार शाम सीएचसी पर आयोजित विभागीय बैठक में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। बाइक की पीछे की सीट पर सीएचसी पर तैनात वार्ड ब्यॉय श्यामू का 23 वर्षीय बेटा संजीव बैठा था। उदयकरनपुर के निकट सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर दोनों को घायल मानकर सीएचसी लाया गया जहां डॉक्टर ब्रजवीर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया जबकि गंभीर घायल संजीव को पीलीभीत रेफर किया गया है। घटना के बाद चालक कार छोड़ फरार हो गया। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने जानकारी उनके घरवालों को दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed