{"_id":"c01676c93deab176b45b9552194db39d","slug":"the-death-of-the-farmer-hartatak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की हार्टअटैक से मौत
पीलीभीत।
Updated Wed, 06 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सरौरी निवासी 60 वर्षीय किसान मोहनलाल की मंगलवार हार्टअटैक से मौत हो गई। उनके पुत्र घासी राम का दावा है कि उसके पिता ने डेढ़ एकड़ में गेहूं बोया था जो बर्बाद हो गया।
वह बैंक का 1.18 लाख रुपये कर्ज चुकाने को परेशान थे। साधन का भी उन पर कर्ज था। जिसे जमा करने को तकादा किया जा रहा था। इसी के सदमे में उनकी मौत हो गई। घर वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। घासीराम ने बताया कि उसने इसकी सूचना बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों को दी है, लेकिन अभी तक कोई भी गांव नहीं पहुंचा है। डीएम ने बताया कि सूचना मिलने पर गांव में लेखपाल को भेज जांच कराई गई है। जिसमें उसकी स्वभाविक मौत होना पाया गया है।