{"_id":"58149bdc4f1c1b1d66bc17c0","slug":"the-crushed-rock-soil-teenager-killed-the-other-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के ढांग के दबकर किशोरी की मौत, दूसरी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी के ढांग के दबकर किशोरी की मौत, दूसरी घायल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी के ढांग के दबकर किशोरी की मौत,
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर घर की लीपापोती के लिए मिट्टी लेने गई दो किशोरियों पर मिट्टी की ढांग गिर गई। हादसे में ग्राम मरौरी खास निवासी 14 वर्षीय रंगोली की मौके पर मौत हो गई और दूसरी किशोरी शिवानी घायल हो गई। मौके पर मौजूद महिला के शोर मचाने पर जुटी भीड़ ने उसे बाहर निकाला और घायल किशोरी को सीएचसी भर्ती कराया है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के मरौरी खास गांव निवासी मिथलेश मजदूरी करते हैं। शनिवार सुबह उनकी चौदह वर्षीय पुत्री नैनसी उर्फ रंगोली घर की लीपा-पोती के लिए मिट्टी लेने के लिए गांव में एक गड्ढे पर गई थी। उसके साथ गांव की निवासी शिवानी (18) पुत्री संतोष और उसकी ताई सरोजनी भी थीं। मिट्टी निकालते वक्त अचानक ढांग गिरने से दोनों किशोरियां मिट्टी के ढांग में दब गई। मौके पर मौजूद ताई के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद आधे घंटे की मशक्कत के बाद किशोरियों को ढांग से निकाला जा सका। हादसे में रंगोली की मौके पर मौत हो गई और शिवानी गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिवारीजन मौके पर आ गए। जिसके बाद घायल शिवानी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। इधर हादसे की सूचना पर पुलिस मृतक किशोरी के घर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिवार वालों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस वापस लौट गई। मृतक किशोरी रंगोली एकलौती पुत्री थी। उसके दो भाई नमन (16) और शिवम (11) हैं। उसकी मौत के बाद से परिवार में गमगीन माहौल छा गया है।