फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The conspirator seized and robbed the house of loot

साजिशकर्ता पकड़कर घर दिया लूट का खुलासा

Sun, 23 Apr 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 23 Apr 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
 व्यापारियों के दबाव में पुलिस ने बाइक एजेंसी स्वामी के घर दिनदहाड़े हुई लूट के खुलासे का दावा किया है। घटना की साजिश रचने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस को अभी तक न असली बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े और न ही व्यापारी के घर से लुटे जेवर बरामद हुए हैं। दो दिन पहले बाइक एजेंसी स्वामी राजेश गुप्ता के घर दिनदहाड़े लूट हुई थी। रविवार को पुलिस ने साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया। पकड़े जाने वालों में व्यापारी का एक नौकर/ बाइक मिस्त्री मोहल्ला चौक निवासी भूरा, गांव सिरसा निवासी राजकुमार के फूफा बनवारी, बुआ राजरानी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घटना को अंजाम देने वाले असली मुल्जिम तक पुलिस के हत्थे नहीं चढें हैं। पुलिस ने बताया कि घटना की योजना को बाइक एजेंसी स्वामी के नौकर/ बाइक मिस्त्री भूरा ने गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बगुलिहाई निवासी राजकुमार से मिलकर बनाई थी। मुख्य आरोपी के साथ दूसरा बदमाश कौन था? इसका पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी। 
विज्ञापन

ये थी घटना
शुक्रवार दोपहर को नगर निवासी बाइक एजेंसी स्वामी राजेश गुप्ता के घर उनकी गैरमौजूदगी में बिजली बिल देखने के बहाने घुसे बदमाशों ने तमंचा के बल पर उनकी पत्नी रीना गुप्ता और बालिका को बंधक बनाकर पिटाई की थी। रीना के सिर पर हथौड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया था। बदमाश 1.40 लाख रुपये की नगदी, चांदी और कुछ आर्टीफिशियल जेवरात लूट ले गए थे। पुलिस ने राजेश गुप्ता की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी देवरंजन वर्मा ने टीम के साथ पूरनपुर में स्टे कर बदमाशों की खोज की थी। 
विज्ञापन

पुलिस की कहानी
कोतवाली प्रभारी सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि घटना के बाद शहर भर के दुकानदारों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बाइक एजेंसी स्वामी के परिवार वालों को दिखाकर बदमाशों की पहचान करवाई गई। उन्होंने एक बदमाश राजकुमार के होने का शक किया। राजकुमार पिछले कुछ महीनों में एजेंसी पर बाइक की सर्विस कराने कई बार पहुंचा था। राजकुमार का मोबाइल नंबर हासिल होने पर पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल और लोकेशन डिटेल निकलवाई। इसी के आधार पर पुलिस ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि भूरा और राजकुमार ने मिलकर लूट की योजना बनाई थी। राजकुमार ने घटना को अंजाम देने को अपने एक साथी को शामिल किया। राजकुमार के फूफा गांव सिरसा निवासी बनवारी, बुआ राजरानी भी साजिश में शामिल रहीं। हालांकि घटना के समय राजकुमार के साथ दूसरा बदमाश कौन था? पुलिस इसका सुराग नहीं लगा सकी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि उक्त बदमाश राजकुमार का परिचित है। उसकी गिरफ्तारी पर दूसरे बदमाश की भी शिनाख्त होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed