फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The cane hid in rural punk noise

ग्रामीण के शोर मचाने पर गन्ने में छिप गए बदमाश

Fri, 02 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 02 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
The cane hid in rural punk noise
ग्रामीण के शोर मचाने पर गन्ने में छिप गए बदमाश - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
लूटपाट के इरादे से किसान के घर में घुसे बदमाश शोर मचाने पर पास के गन्ने के खेत में जा छिपे। ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर पुलिस को सूचना दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों संग खेत में कांबिंग की, लेकिन कोई नहीं मिल सका। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि मामले को संदिग्ध बता रही है। बृहस्पतिवार रात सुनगढ़ी क्षेत्र के मीरापुर गांव में बदमाशों की चहलकदमी हुई। गांव के निवासी मजदूर अशोक कुमार के घर दो नकाबपोश देखे गए। परिवारीजनों के शोर मचाने पर बदमाश पास के गन्ने के खेत जाकर छिप गए। जिसके बाद एकत्र ग्रामीणों ने खेत को घेर लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। कुछ ही देर में हाइवे पेट्रोलिंग कार भी आ गई। ग्रामीणों से जानकारी करने के बाद पुलिस ने बताए जा रहे गन्ने के खेत में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कोई नहीं मिल सका। गांव वालों का कहना था कि पिछले कई दिनों से बदमाश देखे जा रहे है। शिवचरन, चमनलाल, नरायनलाल और रामाधार के मकान में छिटपुट वारदातों को भी पूर्व में अंजाम दिया जा चुका है। इधर इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा का कहना है कि खेत में बदमाश छिपे होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी खेत से कोई नहीं मिल सका है। लगातार गश्त कराई जा रही है। मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed