फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The body was found in a field worker missing

खेत में पड़ा मिला लापता मजदूर का शव

Thu, 29 Sep 2016 11:41 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
 छह दिन से लापता मजदूर का शव खमरिया पुल के पास एक खेत में पड़ा मिला। शव की पहचान छिपाने के लिए उस पर एसिड डाला गया था। इसके अलावा शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लगने पर पुलिस परिवारीजनों से जानकारी कर सुरागरसी में जुट गई है। 
विज्ञापन

 सुनगढ़ी क्षेत्र के जंगरौली गांव के 50 वर्षीय दाताराम पुत्र प्रसादीलाल मजदूरी करते थे। शुक्रवार को वह बिना बताए घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। परिवारीजन लापता होने के बाद से युवक की तलाश करते रहे। गुरुवार दोपहर को लापता मजदूर का शव जहानाबाद क्षेत्र के खमरिया पुल इलाके में पेट्रोल पंप के पीछे स्थित दोदराज के खेत में पड़ा मिला। गांव के लोगों से खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त कर परिवारवालों को भी मौके पर बुला लिया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। एसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि दुर्गंध आने के कारण शव तीन-चार दिन पुराना लग रहा है। एसिड डालकर पहचान छिपाने की भी कोशिश की गई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतक गांव से यहां क्यों और किसके पास आया होगा। इसका पता लगाने के लिए परिवारवालों से जानकारी की जा रही है। इसके अलावा रंजिश के बारे में भी पता किया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed