{"_id":"a9e1d9a13cee879dc9fc03dde8dfecfe","slug":"the-bike-rider-injured-tiger-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के हमले से बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाघ के हमले से बाइक सवार घायल
पीलीभीत।
Updated Thu, 02 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत आ रहे कलीनगर निवासी बाइक सवारों पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले
विज्ञापन
से दोनों घायल हो गए। जंगल से किसी तरह दोनों रिछोला वन चौकी पहुंचे। यहां
से वनदरोगा ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर डीएफओ ने
अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
माधोटांडा थाना क्षेत्र की चौकी व कसबा कलीनगर निवासी 45 वर्षीय अशोक देवल अपने भतीजे 25 वर्षीय आशीष के साथ दोपहर को बाइक से पीलीभीत आ रहे थे। टाइगर रिजर्व की माला रेंज में रिछोला से करीब तीन किलोमीटर पहले जंगल में एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। इससे दोनों बाइक सहित गिरकर घायल हो गए।
उधर, बाघ सड़क क्रास कर दूसरी ओर कूद गया। दोनों किसी तरह उठाकर बाइक से जंगल से बाहर स्थित रिछौला वन चौकी पहुंचे। यहां से वन दरोगा ऋषिदेव दोनों को सरकारी वाहन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। बाघ के हमले में अशोक देवल के पेट और बाएं हाथ पर घाव बने हैं जबकि बाइक पर पीछे बैठक उनके भतीजे आशीष के पैर में पंजा लगने से घाव हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
डीएफओ एसडीओ ने जाना हाल
बाघ के हमले दो लोगों के घायल होने की सूचना पर टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश, एसडीओ डीपी सिंह, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना।
00
बाघ ने हमला नहीं किया है। सड़क क्रास करते समय अचानक बाघ बाइक से टकरा गया। इस दौरान पंजें लगने से दोनों घायल हुए प्रतीत हो रहे हैं।
- कैलाश प्रकाश, डीएफओ