फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   thanye near eaten poison

थाने के निकट खाया जहर, हालत बिगड़ी

Sat, 09 May 2015 11:59 PM IST
जहानाबाद/पीलीभीत।
जहानाबाद/पीलीभीत। Updated Sat, 09 May 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
पुराने झगडे़ के दो आरोपियों पर फंसाने के लिए एक युवक ने थाने के निकट ही जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य भेजा जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं युवक और उसकी पत्नी ने दो लोगों पर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के तेजनगर गौटिया दो पक्षों में काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। इस मामले में कई बार रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। शनिवार को भी पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया था जो दोपहर बाद जमानत पर छूट कर वापस हो गए। इस बीच दूूसरे पक्ष का नन्हेंलाल दोपहर बाद लखीमपुर से गांव आ रहा था। उसने दोनों आरोपियों को घूमते देखा। बताते वह थाने के निकट पहुंचा और जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


इससे उसकी सड़क पर ही हालत बिगड़ने लगी। राहगीरों व दुकानों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाने के निकट जहर खाने से पुलिस भी घबरा गई। उसने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टरों ने पीलीभीत रेफर कर दिया। नन्हेंलाल की पत्नी का आरोप कि गांव के ही पप्पू व हरीशंकर ने उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए युवक ने खुद जहर खाया है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर उन्होंने उसे इलाज के लिए भेजा है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed